हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
12 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
हाथरस कांडः कड़ी सुरक्षा में बिटिया के परिजन आज जाएंगे लखनऊ, हाईकोर्ट के समक्ष होंगे पेश
बिटिया प्रकरण की सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है। बिटिया के परिवार वाले भी वहां जाएंगे। न्यायालय ने उच्चाधिकारियों के अलावा डीएम और एसपी को भी तलब किया है। शनिवार को बिटिया के परिवार वाले सुबह से ही यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि रविवार को ही अधिकारी उन्हें लखनऊ ले जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता आज, चीनी सैनिकों की पूरी तरह से वापसी पर रहेगा जोर
सोमवार को चीन के साथ होने वाली उच्च-स्तरीय सैन्य वार्ता के सातवें दौर में भारत पूर्वी लद्दाख में टकराव के बिंदुओं से चीन द्वारा सैनिकों की पूरी तरह से जल्द वापसी पर जोर देगा। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल के स्कूलों में आज से आएंगे 100 फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक
हिमाचल के स्कूलों में सोमवार से सौ फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक लौट आएंगे। 12 अक्तूबर से हिमाचल सरकार ने स्कूलों में नई व्यवस्था लागू कर दी है। स्कूल आने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपल को विद्यार्थियों की संख्या और कमरों के हिसाब से माइक्रो प्लान बनाकर 17 अक्तूबर तक शिक्षा उपनिदेशकों को भेजना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली विश्वविद्यालय: आज से शुरू होंगे कट ऑफ के आधार पर दाखिले, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ के आधार पर लगभग 70 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन दाखिले की दौड़ आज से शुरू होगी। प्रत्येक कट ऑफ में दाखिले के लिए तीन अवसर मिलेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर