सब्सक्राइब करें

VIDEO: राजस्थान के लिए जीत का छक्का लगाने के बाद इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने किया बिहु डांस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 12 Oct 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs SRH: Viral Video of Riyan Parag Bihu Dance celebration after Rajasthan Royals defeated Sunrisers Hyderabad
रियान पराग - फोटो : Social media

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रविवार को रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। हार की तरफ बढ़ रही राजस्थान की टीम को राहुल तेवतिया और युवा खिलाड़ी रियान पराग की जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी कर जीत दिला दी। लगातार चार हार के बाद राजस्थान को यह जीत नसीब हुई। इसमें राहुल तेवतिया के साथ-साथ 18 साल के रियान पराग में भी चौके-छक्के लगाए।

Trending Videos
IPL 2020: RR vs SRH: Viral Video of Riyan Parag Bihu Dance celebration after Rajasthan Royals defeated Sunrisers Hyderabad
रियान - फोटो : file

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में दोनों ने छठे विकेट के लिए मात्र 47 गेंदों में 85 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की। तेवतिया जहां 28 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं पराग ने भी 26 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली। अपना दूसरा आईपीएल खेल रहे रियान पराग शुरुआती मुकाबलों में अच्छा नहीं कर पाए थी, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि रविवार को एक बार फिर से उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिली और इस बार उन्होंने निराश नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs SRH: Viral Video of Riyan Parag Bihu Dance celebration after Rajasthan Royals defeated Sunrisers Hyderabad
Riyan Parag
पराग ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर की दो गेंदों पर राजस्थान को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, तभी खलील की फुलटॉस गेंद पर उन्होंने कवर के ऊपर से छक्का लगा दिया। इसके बाद जीत की इस खुशी का इजहार करने के लिए उन्होंने मैदान में ही हेलमेट और बल्ला छोड़कर असम का पारंपरिक बिहु डांस करने लगे। देखते-देखते पराग के पारंपरिक 'बिहु' डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed