हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
24 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए आज राज्यों के साथ बैठक कर सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को डिजिटल माध्यम से बैठक कर सकते हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तेजबहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन के खिलाफ बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। इस मामले में 17 नवंबर को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीजेआई एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच कल याचिका पर फैसला सुनाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्री जयशंकर आज से बहरीन, यूएई और सेशेल्स के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे
विदेश मंत्री डॉ. एस जशंकर 24 से 29 नवंबर के बीच बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान वह अपने समकक्षों और देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद आज पांच घंटे की आध्यात्मिक यात्रा पर यहां पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
