27 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पीएम मोदी आज सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-विरोधी एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ रखा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
लॉकडाउन से प्रभावित पटरी व्यवसायियों (स्ट्रीट वेंडर्स) की मदद के लिए शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि’ योजना के क्रियान्वयन में यूपी जहां देश का पहला राज्य बन गया है, वहीं लखनऊ, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर व गाजियाबाद नगर निगम भी देश के टॉप टेन निकायों में शामिल हो गए हैं। इस उपलब्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रदेश के सभी नगर निकायों के लाभार्थियों से ‘वर्चुअल’ संवाद करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मंगलवार को भारत और अमेरिका के यह चारों मंत्री टू प्लस टू के तहत एक साथ बैठकर रक्षा व सामरिक साझेदारी के क्षेत्र में अहम समझौतों पर मुहर लगाएंगे। इस बैठक के बाद हैदराबाद हाउस से साझा बयान जारी किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सेना के शीर्ष कमांडरों की चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन 13 लाख की ताकत वाले बल में मानव संसाधन प्रबंधन संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को कमांडर पूर्वी लद्दाख समेत चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अन्य संवेदनशील इलाकों में देश की युद्धक तैयारियों की समग्र समीक्षा की जा सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...