सब्सक्राइब करें

IPL 2020: पंजाब के इन पांच महारथियों के आगे कोलकाता हुई पस्त, नाइटराइडर्स को मिली करारी हार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Oct 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: KXIP vs KKR: Five Star performers of Kings Xi Punjab against Kolkata Knight Riders
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने जीत का क्रम जारी रखते हुए लगातार पांचवां मुकाबला जीता। सोमवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को सात गेंद शेष रहते आठ विकेट से पटखनी दी। केएल राहुल की अगुवाई में टीम ने लीग के दूसरे चरण में दमदार प्रदर्शन किया है। आत्मविश्वास से भरी पंजाब की टीम हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। केकेआर के खिलाफ भी टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में आइए जानते हैं पंजाब के उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

Trending Videos
IPL 2020: KXIP vs KKR: Five Star performers of Kings Xi Punjab against Kolkata Knight Riders
मोहम्मद शमी - फोटो : @lionsdenkxip

मोहम्मद शमी:
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने केकेआर को शुरुआत में ही बड़े झटके दिए। शमी ने शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी और दिनेश कार्तिक को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शमी की धारदार गेंदबाजी की वजह से कोलकाता पटरी से उतर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: KXIP vs KKR: Five Star performers of Kings Xi Punjab against Kolkata Knight Riders
क्रिस गेल - फोटो : PTI

क्रिस गेल:
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का बल्ला फिर से चला। गेल ने इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इतना ही नहीं वे टीम को जीत की दहलीज पर भी ले गए। गेल ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 29 गेंदों में 51 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए।

IPL 2020: KXIP vs KKR: Five Star performers of Kings Xi Punjab against Kolkata Knight Riders
मनदीप सिंह - फोटो : PTI

मनदीप सिंह:
मयंक अग्रवाल की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे मनदीप ने इस बार मौके का फायदा उठाया और टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। मनदीप ने 56 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने पहले राहुल के साथ मिलकर 47 रन और फिर के साथ सौ रनों की साझेदारी की।

विज्ञापन
IPL 2020: KXIP vs KKR: Five Star performers of Kings Xi Punjab against Kolkata Knight Riders
रवि बिश्नोई - फोटो : social media

रवि बिश्नोई:
युवा स्पिन गेंदबाज बिश्नोई ने फिर से प्रभावित किया। बिश्नोई ने चार ओवर में मात्र 20 रन देकर दो बड़े विकेट चटकाए। उन्होंने इयोन मोर्गन और पैट कमिंस का शिकार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed