Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
India caught Bangladesh Fishermen with two boats Coast Guard aka ICG probe in Paradeep Odisha
{"_id":"675883bcd1ec9af5dc0dd077","slug":"india-caught-bangladesh-fishermen-with-two-boats-coast-guard-aka-icg-probe-in-paradeep-odisha-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Coast Guard: बांग्लादेशी नावों पर सवार 78 मछुआरे भारतीय सीमा में पकड़े गए, ओडिशा में मामला दर्ज कर जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Coast Guard: बांग्लादेशी नावों पर सवार 78 मछुआरे भारतीय सीमा में पकड़े गए, ओडिशा में मामला दर्ज कर जांच
भारतीय तटरक्षक बल ने दो बांग्लादेशी नाव और 78 मछुआरों को पकड़ा है। इन लोगों पर भारतीय जलक्षेत्र में अवैध प्रवेश और मछली पकड़ने का आरोप है। पकड़े गए मछुआरों पर भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
भारतीय तटरक्षक बल ने दो बांग्लादेशी नाव और 78 मछुआरों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय जलक्षेत्र में अनधिकृत रूप से मछली पकड़ने के आरोप में दो बांग्लादेशी नावों के साथ 78 मछुआरों को गिरफ्त में लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मछली पकड़ने वाली ट्रॉलर के साथ पकड़े गए मछुआरों पर भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 के तहत मामला दर्ज कराया है।
बांग्लादेशी जहाजों की पहचान, दो जहाजों पर 78 लोग
रक्षा मंत्रालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल का जहाज "अमोघ" अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमपीएल) के साथ गश्त कर रहा था। भारतीय समुद्री क्षेत्र में संदेहजनक गतिविधि देखने के बाद जांच की गई। पता चला कि दो बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली ट्रॉलर भारतीय जलक्षेत्र में मछलियां पकड़ने घुसी हैं। इन जहाजों की पहचान 'एफवी लीला-2' और 'एफवी मेघना-5' के रूप में हुई। दोनों बांग्लादेश में पंजीकृत थे और इनमें क्रमशः 41 और 37 चालक दल सदस्य थे।
आगे की जांच के लिए ओडिशा के पारादीप लाए गए बांग्लादेशी जहाज और मछुआरे
2 of 3
भारतीय तटरक्षक बल ने दो बांग्लादेशी नाव और 78 मछुआरों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
78 मछुआरों को पकड़ने के बाद इन पर भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों जहाजों को आगे की जांच के लिए ओडिशा के पारादीप लाया गया। विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि तटरक्षक बल (ICG) का यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री सुरक्षा को बनाए रखने, सतर्कता और समुद्र में अवैध गतिविधियों और अनधिकृत घुसपैठ को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के प्रयासों को दिखाता है।
समुद्री सीमाओं की अखंडता भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता
3 of 3
भारतीय तटरक्षक बल ने दो बांग्लादेशी नाव और 78 मछुआरों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
उन्होंने कहा कि भारत की समुद्री सीमाओं की अखंडता को बनाए रखने और इसके जलक्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति ICG प्रतिबद्ध है। भारतीय तटरक्षक बल समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।