फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025: नववर्ष का धमाकेदार आगाज... दिल्ली से मुंबई तक जश्न, आतिशबाजी से गूंजा आसमां; देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2025 05:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 01 Jan 2025 05:48 AM IST
सार

Happy New Year 2025: भारत के साथ ही पूरी दुनिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। कड़कड़ती ठंड में भी लोग घरों से बाहर निकल कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। देश के कोने-कोने में आतिशबाजी कर साल 2025 का ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। साल 2025 में प्रयागराज का महाकुंभ, इसरो का चंद्र मिशन आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा, सियासी चौसर पर कई अहम सवालों के जवाब मिलेंगे। भारत के बाहर भी कई अहम चुनाव होने हैं, जिसमें पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के अलावा, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले चुनावों पर भी दुनियाभर की नजर रहेगी। 

विज्ञापन
India Happy New Year 2025 Celebration photos kolkata amritsar jharkhand and other parts news in hindi
नववर्ष 2025 के मौके पर भारत का स्वर्ण मंदिर और ऑस्ट्रेलिया का सिडनी हार्बर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

साल 2024 खत्म हो चुका है। नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। दुनिया के पूर्वी कोने से नए साल का आरंभ हुआ। दुनियाभर में लोग नए साल का जश्न में मना रहे हैं।

नागपुर-मुंबई में नववर्ष 2025 का जश्न

India Happy New Year 2025 Celebration photos kolkata amritsar jharkhand and other parts news in hindi
महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई में नववर्ष 2025 का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई में लोगों ने नववर्ष 2025 का स्वागत धूमधाम से किया। कहीं लोगों ने फूलों से नववर्ष लिखकर दीप जलाए तो कहीं नाच-गाकर नए साल का जश्न मनाया। 

जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर नववर्ष का जश्न

India Happy New Year 2025 Celebration photos kolkata amritsar jharkhand and other parts news in hindi
जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर नववर्ष का जश्न मनाते लोग - फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एकत्र होकर लोगों ने नववर्ष 2025 का जश्न मनाया। इस दौरान लाल चौक का घंटा घर तिरंगे के रंग से सरावोर दिखा। इसके अलावा, बड़ी स्क्रीन पर हैप्पी न्यू ईयर 2025 लिख नए साल का स्वागत किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में कुछ इस अंदाज में नववर्ष 2025 हुआ स्वागत

India Happy New Year 2025 Celebration photos kolkata amritsar jharkhand and other parts news in hindi
केरल में नए साल का जश्न कुछ इस तरह मनाया गया - फोटो : पीटीआई
केरल में नववर्ष 2025 का स्वागत कुछ इस अंदाज में किया गया। लोगों ने सफेद लाइटों से 2025 लिखा, जो काफी आकर्षक दिखाई दिया। 
विज्ञापन

मरीना बीच पर नूतन वर्ष 2025 का अभिनंदन, कैमरे में कैद हुए अनमोल लम्हे

India Happy New Year 2025 Celebration photos kolkata amritsar jharkhand and other parts news in hindi
मरीना बीच पर इस अंदाज में हुआ नववर्ष 2025 का स्वागत - फोटो : पीटीआई
चेन्नई के मरीना बीच पर बड़ी संख्या में उमड़े लोगों ने नए साल 2025 के आगमन पर जश्न में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed