सब्सक्राइब करें

देश की सेनाओं के ध्येय वाक्य, जिससे झलकता है सैनिकों के शौर्य, साहस और पराक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 20 Jun 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Indian Army, Navy, Air Force, BSF, NSG, Para Commandos And Various Regiments Motto
भारतीय सशस्त्र सैन्य बल - फोटो : अमर उजाला

भारत की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख सेनाओं में से एक है। हमारे देश में करीब 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिकों की ताकत है। हमारी सेना मुख्यतः तीन भागों में बंटी हैं - थल सेना (Indian Army), नौसेना (Indian Navy) और वायु सेना (Indian Air Force)। इनके अंतर्गत कई शाखाएं आती हैं। ये सशस्त्र सेनाएं देश के हर हिस्से की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। 



भारतीय सेना की हर शाखा का अपना अलग-अलग ध्येय वाक्य (Motto) है। इन सभी का अपना मतलब है, जो उस सेना की पहचान है। ये ऐसे वाक्य हैं जिनसे हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम साफ झलकता है। आगे की स्लाइड्स में हम आपको देश की सेनाओं के ध्येय वाक्य और उनका मतलब बता रहे हैं, जो हर देशवासी को जरूर जानने चाहिए।

Trending Videos
Indian Army, Navy, Air Force, BSF, NSG, Para Commandos And Various Regiments Motto
इंडियन आर्मी - फोटो : अमर उजाला

थलसेना का ध्येय वाक्य है 'सर्विस बिफोर सेल्फ'। 
इसका अर्थ है - खुद से पहले सेवा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army, Navy, Air Force, BSF, NSG, Para Commandos And Various Regiments Motto
आर्मी एयर डिफेंस - फोटो : अमर उजाला

आर्मी एयर डिफेंस का ध्येय वाक्य है 'आकाशे शत्रुन् जहि'।
इसका अर्थ है - आकाश में ही शत्रु को मार दो।

Indian Army, Navy, Air Force, BSF, NSG, Para Commandos And Various Regiments Motto
भारतीय वायु सेना - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायु सेना का ध्येय वाक्य है 'नभस्पर्शं दीप्तम्'।
इसका अर्थ है - गर्व से आकाश को छुओ। यह वाक्य गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है। जहां महाभारत के महायुद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं। यह उसी का एक अंश है।
 

विज्ञापन
Indian Army, Navy, Air Force, BSF, NSG, Para Commandos And Various Regiments Motto
भारतीय नौसेना - फोटो : अमर उजाला

भारतीय नौसेना का ध्येय वाक्य है 'शन्नो वरुणः'।
इसका अर्थ - समुद्र के देवता हम पर कृपा करो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed