सब्सक्राइब करें

Padma Awards: पद्मश्री या पद्म भूषण नहीं, पहले इन नामों से जाने जाते थे ये पुरस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 20 Jun 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Padma Awards: Interesting history of padma shri padma bhushan padma vibhushan names
पद्म पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

पद्म पुरस्कार यानी पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण... ये तीनों भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत से इनका ये नाम नहीं है? पहले इन पुरस्कारों को दूसरे नामों से पुकारा जाता था। आइए जानते हैं क्या थे वो नाम।

Trending Videos
Padma Awards: Interesting history of padma shri padma bhushan padma vibhushan names
पद्म पुरस्कार और भारत रत्न (फाइल फोटो) - फोटो : padmaawards.gov.in

पहले जानें पद्म पुरस्कारों के बारे में

  • भारत सरकार ने देश के दो सर्वोच्च नागरिक सम्मान - भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों की शुरुआत अब से 66 साल पहले वर्ष 1954 में की थी।
  • इन पुरस्कारों से देश-विदेश के उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने किसी क्षेत्र में कोई प्रतिष्ठित व असाधारण कार्य किया हो, जिसमें लोक सेवा का तत्व जुड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padma Awards: Interesting history of padma shri padma bhushan padma vibhushan names
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : Ravi Batra
  • हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। फिर मार्च या अप्रैल में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।
  • सामान्यत: मरणोपरांत ये पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान नहीं है। लेकिन कुछ विशिष्ट मामलों में सरकार के पास ये निर्णय लेने का पूरा अधिकार है।
Padma Awards: Interesting history of padma shri padma bhushan padma vibhushan names
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
  • नियम के अनुसार, किसी को अगर वर्तमान में पद्मश्री दिया गया है, तो फिर उसे पद्म भूषण या पद्म विभूषण अब से पांच साल बाद ही दिया जा सकता है। लेकिन यहां भी कुछ विशिष्ट मामलों में पुरस्कार समिति छूट दे सकती है।
  • जिस दिन समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मान दिया जाता है, उसके बाद सभी विजेताओं के नाम भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Padma Awards: Interesting history of padma shri padma bhushan padma vibhushan names
Padma Shri - फोटो : social media
  • इस बार भी 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। इस बार कुल 141 पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिनमें से चार दो-दो लोगों को संयुक्त रूप से दिए जा रहे हैं।
  • 141 में से 118 पद्म श्री, 16 पद्म भूषण और 7 पद्म विभूषण हैं। 33 महिलाएं हैं, 18 विदेशी नागरिक, एनआरआई या ओसीआई और 12 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है। 

आगे पढ़ें.. क्या थे पुरस्कारों के नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed