पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों के साथ लगातार बढ़ते तनाव को लेकर भारतीय सशस्त्र बल सतर्क हैं। हाल में ही पाकिस्तान ने 290 किलोमीटर तक मार करने वाली गजनवी मिसाइल का परीक्षण किया है। जिसके बाद भारत की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है।
{"_id":"5e37a1508ebc3e4aeb5a52a9","slug":"indian-army-weapons-and-strength-indian-missile-program-indian-air-force-and-indian-navy-weapons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के ये हथियार दुश्मनों पर करेंगे अचूक वार, एक की रफ्तार 3700 किमी के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत के ये हथियार दुश्मनों पर करेंगे अचूक वार, एक की रफ्तार 3700 किमी के पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 23 May 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के हथियार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्नि 5
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 5
यह अग्नि सीरीज की अंतर-महाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, यह परमाणु क्षमता से युक्त सतह से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल है। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर है जो कि देश की सबसे अधिक दूरी तक मारने की क्षमता रखती है।
वक्त आने पर अग्नि पंचम की रेंज में बढ़ोतरी की जा सकती है। इस मिसाइल से पाकिस्तान और चीन भारत की जद में होंगे।
अग्नि 4
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 4
यह एक इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। अग्नि- 4 वजन में हल्की है और नई तकनीकों से लैस है। भारतीय सेना में शामिल अग्नि-4 मिसाइल 4,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर सकती है, साथ ही यह मिसाइल सतह से सतह तक मार करने वाली क्षमता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्नि 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 3
अग्नि-3 परमाणु क्षमता से लैस सतह से सतह तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी लंबाई 17 मीटर और दो मीटर व्यास की है। अग्नि-3 मिसाइल 3500 किलोमीटर दूर तक वार कर सकती है। मिसाइल का वजन करीब 50 टन है और यह डेढ़ टन तक पेलोड (हथियार) ले जाने की क्षमता रखती है। मिसाइल में हाइब्रिड नेविगेशन और एडवांस कम्प्यूटर सिस्टम लगा है।
विज्ञापन
अग्नि 2
- फोटो : सोशल मीडिया