फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 मार्च को रिटायर होगा समंदर का सिकंदर ‘विराट’

Wed, 01 Mar 2017 06:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 01 Mar 2017 06:12 AM IST
विज्ञापन
INS Viraat to be decommissioned on March 6
- फोटो : Getty Images

समंदर का सिकंदर भारतीय नौसेना का ताकतवर विमान वाहक पोत आईएनएस विराट 6 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएगा। सोमवार को वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने यह जानकारी दी। आईएनएस विराट उन्नत किस्म का दूसरा विमानवाहक पोत है, जो समुद्र में अपनी धाक जमाने में सक्षम था। दुनिया का सबसे पुराना विमान वाहक पोत भारतीय नौसेना में 30 साल तक सेवा देने से पहले ब्रिटिश रायल नेवी में भी 27 साल तक अपनी सेवा दी थी।

संग्रहालय में बदल जाएगा आईएनएस विराट

INS Viraat to be decommissioned on March 6

पश्चिमी नौसेना कमांड के लेग ऑफिसर कमांडिंंग इन चीफ ने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि आईएनएस विराट को सेवा से हटाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। उसे रिटायर करने से पहले 4, 5 और 6 मार्च को इस पोत पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सेवा देने वाले नौसेना के अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इतने दिनों की सेवा के बाद भी विराट बढ़िया हालत में है। 

हालांकि इससे हमारे पास दो विमान वाहक पोत कम हो जाएंगे, क्योंकि इससे पहले आईएनएस विक्रांत को सेवा से हटाया गया था। आईएनएस विराट को 12 मई 1987 को भारतीय नौसेना के बेडे़ में शामिल किया गया था। तब इसका घोष वाक्य था ‘जलमेव यस्य, बलमेव तस्य।’ 

INS Viraat to be decommissioned on March 6

आईएनएस विराट संसद में आतंकी हमले के बाद 13 दिसंबर 2001 को ऑपरेशन पराक्रम और श्रीलंका में शांति स्थापित करने के लिए 27 जुलाई 1989 को चलाए गए ऑपरेशन ज्युपिटर में भी अपनी भूमिका निभा चुका है। वैसे सबसे ज्यादा समय तक सेवा में रहने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में पहले ही दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INS Viraat to be decommissioned on March 6

संग्रहालय में बदल जाएगा आईएनएस विराट
आईएनएस विराट का क्या होगा, इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा का कहना है कि आंध्र प्रदेश सरकार से इस बारे में बातचीत चल रही है। अगर आंध्र सरकार इसे म्यूजियम में बदलती है तो इस पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च आएगा। अब अंतिम फैसला आंध्र सरकार को करना है। दरअसल एक एयरक्राफ्ट कैरियर जितना महंगा होता है उसी के अनुरूप उसके रखरखाव में भी खर्च आता है। जब तक वह ऑपरेशनल होता है तब तक उसका खर्च नौसेना उठाती है, लेकिन उसके बाद खर्च वहन करना मुश्किल हो जाता है।
 

विज्ञापन
INS Viraat to be decommissioned on March 6
विराट की विदाई में शरीक होंगे रॉयल नेवी के अधिकारी
6 मार्च को भारतीय नौसेना के बेड़े से आईएनएस विराट को हटाए जाने के दौरान ब्रिटिश रॉयल नेवी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह विमानवाहक युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल होने से पहले 27 साल रायल नेवी की सेवाएं दे चुका है। तब इसका नाम एचएमएस हार्मेस था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed