फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पुराने दोस्तों से पुराने अंदाज में मिले धोनी

Tue, 28 Feb 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
When Dhoni meets  Kharagpur friends during Vijay Hazare Trophy
धोनी की रेल यात्रा
एक हफ्ते पहले खबर आई की टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 13 साल बाद रेल का सफर कर रांची से कोलकाता पहुंचे। साल 2005 में टीम इंडिया में शामिल होने के बाद यह पहला मौका था जब माही ने रेल का सफर किया। 

जब पुराने दोस्तों से पुराने अंदाज में मिले धोनी

When Dhoni meets  Kharagpur friends during Vijay Hazare Trophy
कोलकाता स्टेशन पर धोनी
एक समय रेलवे में टीटी रहे धोनी ने इस बार जब रेल का सफर किया तो यह किसी को नहीं मालूम था कि वो अपने इस सफर में अपने पुराने दिनों की तलाश में निकले हैं। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और बेहद अनोखे अंदाज में इसका जश्न मनाया। जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। 

जब पुराने दोस्तों से पुराने अंदाज में मिले धोनी

When Dhoni meets  Kharagpur friends during Vijay Hazare Trophy
विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी
कोलकाता में विजय हजारे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद उनके खड़गपुर के साथी उनसे मिलने आए। उस वक्त ड्रेसिंग रूम के नीचे धोनी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का हुजूम लगा था। इस वजह से अपने पुराने दोस्तों को वहां वो सुरक्षा परेशानियों के कारण ज्यादा वक्त नहीं दे पाए। इसके बाद धोनी ने उनके साथ वक्त गुजारने का नया रास्ता निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुराने दोस्तों से पुराने अंदाज में मिले धोनी

When Dhoni meets  Kharagpur friends during Vijay Hazare Trophy
रेल यात्रा करते महेंद्र सिंह धोनी
धोनी ने अपने दोस्तों को मिलने के लिए टीम होटल में बुलाया। वहां इन दोस्तों के साथ रात का खाना खाया और पुरान दिनों को यादों को ताजा किया।  धोनी से मिलने आए दोस्तों में रेलवे के दोस्तों के अलावा उनके रूममेट और चायवाला भी शामिल था जो उनके लिए रोज दूध भी रखता था। रविवार का दिन इन सभी के लिए धोनी से मिलने का अब तक का सबसे अच्छा मौका साबित हुआ। 
विज्ञापन

जब पुराने दोस्तों से पुराने अंदाज में मिले धोनी

When Dhoni meets  Kharagpur friends during Vijay Hazare Trophy
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी की फिल्म में दिखाई दिए सत्या भैया या कहें सत्य प्रकाश सिन्हा धोनी के दोस्तों को लेकर आए थे। उन्होंने धोनी को रेलवे में टीटी की नौकरी दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। धोनी से मिलने वालों में धोनी को खड़गपुर में रोजाना चाय पिलाने वाला थॉमस भी शामिल था। धोनी ने जब उन्हें पहचाना लिया और उनसे बात की तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed