फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC ने पिच के लिए बनाए नियम, पालन नहीं किया तो लगेगा प्रतिबंध

Tue, 28 Feb 2017 05:28 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
icc can impose ban upto two years for substandard pitches
क्रिकेट पिच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को पिचों को लेकर नए प्रावधानों की घोषणा कर दी। आईसीसी ने चेतावनी दी है कि यदि उसके आदेश का पालन नहीं किया गया तो स्टेडियम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईसीसी ने बोर्ड की बैठक में पिचों और मैदान की निरीक्षण प्रक्रिया में बदलाव पर सहमति जताई। 

 

ICC ने पिच के लिए बनाए नियम, पालन नहीं किया तो लगेगा प्रतिबंध

icc can impose ban upto two years for substandard pitches
क्रिकेट - फोटो : Cricket Australia
आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने वाले स्टेडियमों को अपने पिचों और मैदान की स्थिति के लिए अधिक जवावदेह होने की बात कही। आईसीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन स्टेडियमों में अंतरराष्ट्रीय मैच में खराब पिच और मैदान पाई जाएगी उन्हें दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।  आईसीसी का कहना है कि यदि कोई स्टेडियम किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए असुरक्षित स्थिति बनाता है, स्थिति में सुधार नहीं करता है या अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार खराब पिचें और मैदान मुहैया कराता है तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।

ICC ने पिच के लिए बनाए नियम, पालन नहीं किया तो लगेगा प्रतिबंध

icc can impose ban upto two years for substandard pitches
क्रिकेट - फोटो : getty
बैठक के बाद आईसीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि  "डीमेरिट अंक प्रणाली लाए जाने पर सहमति बनी है, जो नई आचार संहिता जैसा ही है। डीमेरिट अंक प्रणाली अगले पांच वर्षो तक बनी रहेगी। यदि कोई स्टेडियम 5 डीमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो आईसीसी से उसकी मान्यता 12 महीने के लिए निलंबित कर दी जाएगी। यदि कोई स्टेडियम 10 डीमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो उसकी मान्यता 2 साल के लिए रद्द कर दी जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed