Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Jammu Kashmir: Encounter live between Indian soldiers and terrorists between heavy snowfall
{"_id":"5a81814f4f1c1bff388b7b08","slug":"jammu-kashmir-encounter-live-between-indian-soldiers-and-terrorists-between-heavy-snowfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए भारी बर्फबारी के बीच भारतीय जवानों ने आतंकियों को कुछ यूं दी टक्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तस्वीरों में देखिए भारी बर्फबारी के बीच भारतीय जवानों ने आतंकियों को कुछ यूं दी टक्कर
Mon, 12 Feb 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
Updated Mon, 12 Feb 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीआरपीएफ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर में सोमवार सुबह शुरू हुई आतंकियों और सीआरपीएफ जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। बता दें कि आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। इसके बाद भारतीय जवानों ने भी आतंकियों को करारा जवाब दिया है। जब करन नगर में स्थित 23 सीआरपीएफ बटालियन पर दो फिदायीन आतंकियों ने हमला करने की कोशिश की तो सीआरपीएफ की ओर से क्विक एक्शन टीम (QAT) की मुस्तैदी के चलते आतंकियों की साजिश नाकाम हो गई। इस दौरान आतंकी भाग गए और पास की एक इमारत में जाकर छुप गए जहां अभी भी मुठभेड़ जारी है। भारी बर्फबारी के बीच एक्शन में भारतीय जवान।
2 of 5
सीआरपीएफ
- फोटो : PTI
जहां हम लोग हल्की ठंड पड़ने पर भी घरों से बाहर नहीं निकलते हैं वहां भारतीय जवान कड़ाके की ठंड में आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय जवानों के कदम भारी बर्फबारी में भी लड़खड़ा नहीं रहे बल्कि देश की सुरक्षा के लिए कदम तेजी से बढ़ा रहे हैं।
3 of 5
सीआरपीएफ
- फोटो : PTI
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ के जवान के शहीद होने की खबर आर ही है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच आतंकियों के एक इमारत में शरण लेने के बाद आस पास के इलाकों को खाली कराया गया। इस दौरान सीआरपीएफ का सुरक्षाकर्मी एक दुकानदार को बचाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीआरपीएफ
- फोटो : PTI
फिदायीन आतंकी हाथ में एके-47 राइफल और पीठ पर एक बैग लिए श्रीनगर के 23 सीआरपीएफ के बटालियन के कैंप में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेट पर तैनात संतरी ने आतंकियों को ललकारा और फिर फायरिंग शुरू कर दी। आपने आप को घिरता देख आतंकी भाग खड़े हुए। भारतीय जवानों ने उनका पीछा किया तो वह एक इमारत में घुस गए।
विज्ञापन
5 of 5
सीआरपीएफ
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर जब तलाशी अभियान जारी किया तो खुद को घिरते देख आतंकियों ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने फिर करारा जवाब दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।