फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kerala Mass Murder: 'प्रेमिका अकेली नहीं रह पाएगी, इसलिए उसे भी मार डाला', केरल सामूहिक हत्याकांड में खुलासा

Sun, 02 Mar 2025 08:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Mar 2025 08:49 AM IST
सार

Trivandrum Mass Murder : आरोपी अफान ने 24 फरवरी को तिरुवनंतपुरम के उपनगर वेंजारामूडू में और उसके आसपास के तीन घरों में अपनी दादी, चाचा और चाची, 13 साल के भाई और प्रेमिका की हत्या कर दी थी। उसने अपनी मां को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। हत्याओं को अंजाम देने के बाद 23 वर्षीय युवक वेंजारामूडू पुलिस स्टेशन गया और आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Kerala Mass Murder Case Inside Story Murderer Killed Lover as She Would Be Alone Without Him
Kerala Mass Murder - फोटो : Amar Ujala

केरल में पांच चौंकाने वाली हत्याओं को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 23 साल के आरोपी पर 14 लेनदारों से 65 लाख रुपये का कर्ज था। उसने पहले अपनी मां और भाई के साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी अफान ने हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को मारने की योजना बनाई थी और उसने अपनी प्रेमिका को इसलिए मार डाला, क्योंकि उसे लगा कि वह उसके बिना नहीं रह पाएगी।

Kerala Mass Murder Case Inside Story Murderer Killed Lover as She Would Be Alone Without Him
Kerala Mass Murder - फोटो : Amar Ujala

दरअसल, अफान ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के उपनगर वेंजारामूडू में और उसके आसपास के तीन घरों में अपनी दादी, चाचा और चाची, 13 साल के भाई और प्रेमिका की हत्या कर दी थी। उसने अपनी मां को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। हत्याओं को अंजाम देने के बाद 23 वर्षीय युवक वेंजारामूडू पुलिस स्टेशन गया और आत्मसमर्पण कर दिया। अफान के पिता सऊदी अरब में रहते हैं।

Kerala Mass Murder Case Inside Story Murderer Killed Lover as She Would Be Alone Without Him
Kerala Mass Murder - फोटो : Amar Ujala

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जांच अधिकारियों ने बताया कि कर्ज को लेकर लेनदार परिवार को परेशान कर रहे थे। अफान इस बात से परेशान था कि उसकी दादी और चाचा-चाची परिवार की आर्थिक मदद नहीं कर रहे थे और जब उसे एहसास हुआ कि वे अपने कर्ज का भुगतान नहीं कर पाएगा, तो उसने अपनी मां और 13 वर्षीय भाई को अपने साथ आत्महत्या करने के लिए मनाने की कोशिश की। उसकी मां इसके लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद अफान ने फैसला किया कि वह आत्महत्या करने से पहले अपनी मां और अपने भाई को मार देगा। अपनी मां पर हमला करने के बाद वह यह सोचकर घर से निकल गया कि वह मर चुकी है। इसके बाद वह अपनी दादी के घर गया, जहां उसने उनकी हत्या कर दी और सोने का हार चुरा लिया। इसके बाद अफान अपने चाचा-चाची के घर गया और उन्हें भी मार डाला। जब वह घर लौटा, तो उसका 13 वर्षीय भाई और प्रेमिका फरजाना वहां मौजूद थे। यहां उसने पहले अपने भाई और फिर फरजाना को मार डाला। फरजाना को उसने इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसे लगा कि वह उसके बिना अकेली रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala Mass Murder Case Inside Story Murderer Killed Lover as She Would Be Alone Without Him
Kerala Mass Murder - फोटो : Amar Ujala

'मानसिक स्थिति की जांच की जाएगी'
पुलिस अधीक्षक केएस सुदर्शन ने कहा कि वे यह भी जांच करेंगे कि वित्तीय बोझ के अलावा हत्याओं के लिए कोई अन्य कारण तो नहीं थे। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने के बाद भी अफान का व्यवहार असामान्य था। अधिकारी ने कहा, 'मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मौजूदगी में अफान से पूछताछ की जाएगी और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जाएगी। ऐसा नहीं लगता कि फरजाना से उसकी कोई दुश्मनी थी। उसने सामूहिक आत्महत्या की अपनी योजना के बारे में भी उसे नहीं बताया था।'

विज्ञापन
Kerala Mass Murder Case Inside Story Murderer Killed Lover as She Would Be Alone Without Him
Kerala Mass Murder - फोटो : Amar Ujala

माता-पिता ने बयान में क्या कहा?
अफान की मां शमीना ने शुरू में पुलिस को बताया कि अफान ने उस पर हमला नहीं किया था और वह अपने बिस्तर से गिर गई थी। एक अधिकारी ने बताया, 'उसे नहीं पता था कि उसके बेटे ने उस पर हमला करने के बाद क्या किया।' हत्या के बाद सऊदी अरब से लौटे उसके पति रहीम ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसे नहीं पता था कि परिवार का कर्ज बढ़कर 65 लाख रुपये हो गया है। उसे पता था कि अफान पर 15 लाख रुपये का कर्ज है, जिसमें बैंक का कर्ज और एक रिश्तेदार से लिया गया कर्ज शामिल है। पिता ने कहा कि अफान ने उस कर्ज को चुकाने के लिए लड़की के पास मौजूद सोने का हार गिरवी रख दिया था और उसने हार वापस पाने के लिए अपने बेटे को 60,000 रुपये भेजे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed