फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं वो चार अधिकारी, जो कोरोना पर देश को देते हैं हर जरूरी जानकारी

Sun, 19 Apr 2020 06:05 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 19 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Who is Lav Agarwal Punya Salila Gangakhedkar and KS Dhatiwalia Updating Indian Public On Corona Virus
कोरोना पर जानकारी देते अधिकारी - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस से उपजे हालात पर हर रोज चार अधिकारी इससे जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं। इन अधिकारियों में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के महानिदेशक के. एस. धतवालिया और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉक्टर रमन आर. गंगाखेड़कर शामिल हैं। आइए आपको इन अधिकारियों के बारे में बताते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

Who is Lav Agarwal Punya Salila Gangakhedkar and KS Dhatiwalia Updating Indian Public On Corona Virus
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह 1996 बैच के आंध्र प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की हुई हैं। उनकी गिनती देश के तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। अग्रवाल ने साल 2016 में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव का पद संभाला था। इससे पहले वह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्वास्थ्य मंत्रालय समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं। 

आईसीएमआर के डॉक्टर रमन आर. गंगाखेड़कर

Who is Lav Agarwal Punya Salila Gangakhedkar and KS Dhatiwalia Updating Indian Public On Corona Virus
Dr. R. GangaKhedkar - फोटो : ANI

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉक्टर रमन आर. गंगाखेड़कर ने 1981 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, औरंगाबाद से मेडिसिन में एमबीबीएस किया था। इसके बाद उन्होंने उसी संस्थान ने 1983 में पेडियाट्रिक्स में डिप्लोमा इन चाइल्ड हेत्थ का कोर्स किया। 1996 में उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) की डिग्री हासिल की।

वर्तमान में गंगाखेड़कर आईसीएमआर में महामारी और संक्रामक बीमारियों के विभाग के प्रमुख हैं। वह नेशनल एड्स रिसर्च इंस्टिट्यूट (एनएआरआई) पुणे के सहायक निदेशक भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव

Who is Lav Agarwal Punya Salila Gangakhedkar and KS Dhatiwalia Updating Indian Public On Corona Virus
केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से भौतिकी में बीएससी और एमएससी की हुई हैं। श्रीवास्तव 1993 बैच के एजीएमयूटी काडर की एक आईएएस अधिकारी हैं। एजीएमयूटी काडर यानी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम ऐंड यूनियर टेरिटरीज काडर। 

उनकी गिनती देश की तेजतर्रार महिला अधिकारी के तौर पर होती हैं। साल 2018 में जब गृह मंत्रालय ने नारी सुरक्षा के लिए अलग विभाग बनाया तो श्रीवास्तव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्तमान में वह गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (नारी सुरक्षा) के पद पर तैनात हैं।

गृह मंत्रालय के अलावा श्रीवास्तव को दिल्ली, गोवा और दमन एवं दीव में भी काम करने का अनुभव है। गृह मंत्रालय में नियुक्ति से पहले वह दिल्ली में एजुकेशन ऐंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट में सचिव के तौर पर काम कर रही थीं। 

विज्ञापन

पीआईबी के महानिदेशक के. एस. धतवालिया 

Who is Lav Agarwal Punya Salila Gangakhedkar and KS Dhatiwalia Updating Indian Public On Corona Virus
K.S. Dhatwalia - फोटो : Twitter

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के महानिदेशक केएस धतवालिया भी हर रोज कोरोना वायरस संवाददाता सम्मेलन में शामिल होते हैं। वह भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के 1984 बैच के अफसर हैं। वह पीआईबी के महानिदेशक के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन के भी महानिदेशक हैं। उन्हें 2019 में पीआईबी के 28वें महानिदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed