Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Lok Sabha Chunav 2019: People on polling booth shows different colours of Democracy across country
{"_id":"5cbea68bbdec22144b7f1774","slug":"lok-sabha-chunav-2019-people-on-polling-booth-shows-different-colours-of-democracy-across-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र को मजबूत करने पहुंची जनता, 'वधू' से 'वृद्ध' तक सबमें दिखा जोश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकतंत्र को मजबूत करने पहुंची जनता, 'वधू' से 'वृद्ध' तक सबमें दिखा जोश
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 23 Apr 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
लोकतंत्र के के महापर्व का ऐसा दिख रहा उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकतंत्र का खूबसूरत रूप देखना हो तो मतदान वाले दिन बूथों पर पहुंच जाइए। हर हाल में अपने अधिकार का बखूबी उपयोग करते लोगों में आपको लोकतंत्र के विविध रंग देखने को मिलेंगे। आज यानी 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान जारी है। लोग सुबह से ही अपने अपने घरों से निकल कर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। आइए, लोकतंत्र के इस महापर्व की कुछ ऐसी ही तस्वीरों पर नजर डालते हैं
2 of 8
मतदान करने पहुंची वधु
- फोटो : ANI
लोकतंत्र के महापर्व का एक खूबसूरत दृश्य महाराष्ट्र के पुणे में देखने को मिला, जब शादी के जोड़े में सज-धज कर श्रद्धा नाम की एक महिला वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने अपनी शादी से पहले मतदान किया और कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने बताया कि पहले वो नर्वस थीं लेकिन मतदान कर के उन्हें अच्छा लग रहा है।
3 of 8
भरत दास बापू
- फोटो : ANI
गुजरात के गीर जंगल में जूनागढ़ के केवल एक वोटर के लिए चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र लगाया। यहां मात्र एक मतदाता हैं, भरत दास बापू।उन्होंने इस मतदान केंद्र में वोट डाला और कहा कि सरकार इस केंद्र से मिलने वाले एकमात्र वोट के लिए इतने पैसे खर्च करती है। मैंने वोट किया है इसलिए यहां 100 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने लोगों से भी वोट करने की अपील की और कहा कि सभी जगह सौ प्रतिशत मतदान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
दिव्यांग मतदाता
- फोटो : ANI
लोकतंत्र की एक साकारात्मक छवि ओडिशा के भुवनेश्वर में देखने को मिली। यहां आईआरसी गांव के सरकारी प्रथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र में एक दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। वह व्हीलचेयर के सहारे अपना कर्तव्य निभाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 8
मतदान करने आई विृद्ध महिला
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के मालदा में कोटवाली जूनियर बेसिक स्कूल के पोलिंग बूथ पर एक व्यक्ति अपनी 87 साल की वृद्ध मां को गोद में लेकर वोट डलवाने लाए। वृद्ध महिला चलने में असमर्थ होने के बावजूद अपने अधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।