फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव में राजघराने के इन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Sun, 28 Apr 2019 09:29 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 28 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Royal families from MP contesting election including Jyotiraditya Scindiya
चुनावी मैदान में रियासतें - फोटो : Amar Ujala

मध्य प्रदेश की सियासत में वहां की रियासतें और राजघरानों का बोलबाला हमेशा से ही रहा है। मध्य प्रदेश में कोई भी चुनाव में वहां के राज परिवारों के प्रतिनिधि चुनाव में ताल ठोकते नजर आ ही जाते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी मध्य प्रदेश की विभिन्न रियासतों के वारिस भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस ने जहां चार राजघरानों या रियासतों के प्रतिनिधियों को मैदान में उतारा है, वहीं बीजेपी ने एक पर दांव लगाया है। पिछले चुनाव में राज्य की 29 सीटों में से 27 पर बीजेपी और दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। बाद में एक उपचुनाव में कांग्रेस ने एक और सीट जीत ली थी। आइए जानते हैं कि  कौन-कौन सी रियासतों के प्रतिनिधि इस बार के चुनावी रण  में भाग्य आजमा रहे हैं। 

Lok Sabha Chunav 2019: Royal families from MP contesting election including Jyotiraditya Scindiya
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख सिंधिया राजघराने के प्रतिनिधि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने पांचवीं बार गुना संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा हैं। बीते चार चुनाव उन्होंने लगातार जीते हैं। इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार के. पी. यादव से है। यादव कभी सिंधिया के करीबी और उनके सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे। यह संसदीय क्षेत्र सिंधिया घराने के प्रभाव वाला क्षेत्र है। इसी संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया बीजेपी की विधायक हैं।

Lok Sabha Chunav 2019: Royal families from MP contesting election including Jyotiraditya Scindiya
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI

इन दिनों सुर्खियों में छाई भोपाल लोकसभा सीट से राघौगढ़ के प्रतिनिधि और कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। दोनों उम्मीदवार पहली बार इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। भोपाल संसदीय क्षेत्र पर बीते आठ चुनावों से बीजेपी उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस ने वर्ष 1984 में यहां अंतिम बार जीत दर्ज की थी। दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद हैं और पूर्व में वह राजगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Royal families from MP contesting election including Jyotiraditya Scindiya
कविता सिंह - फोटो : social Media

खजुराहो लोकसभा सीट से कांग्रेस ने छतरपुर राजघराने की प्रतिनिधि कविता सिंह को मैदान में उतारा है। कविता सिंह के पति विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा राजनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। यहां कविता सिंह का मुकाबला बीजेपी के वी.डी. शर्मा से है। परिसीमन के बाद हुए दो चुनावों में यहां बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Royal families from MP contesting election including Jyotiraditya Scindiya
अजय सिंह - फोटो : social Media

मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट से चुरहट रियासत के प्रतिनिधि और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। अजय सिंह का मुकाबला बीजेपी सांसद रीति पाठक से है। आदिवासी प्रभाव वाली इस सीट पर पिछले दो चुनावों से बीजेपी के उम्मीदवार जीते हैं। अजय सिंह पहली बार इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछला चुनाव उन्होंने सतना से लड़ा था, मगर वहां उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed