फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियों में रहे इन 6 नेताओं के बयान, उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को बताया महान

Sun, 28 Apr 2019 09:06 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 28 Apr 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Disputed statements of leaders before fourth phase voting

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान होगा। इसमें कई दिग्गज नेताओं और उनके परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनाव के लिए प्रचार एक दिन पहले ही थम चुका है। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से लेकर अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी तक कई नेताओं ने सुर्खियों में रहने वाले बयान दिए हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने जहां ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया वहीं, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं। आइए नेताओं के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे बयानों पर एक नजर डालते हैं..

Lok sabha chunav 2019 Disputed statements of leaders before fourth phase voting
स्मृति ईरानी-राहुल गांधी - फोटो : Social Media
स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी और राहुल को लेकर दिया बयान
अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, मुझे खुशी है कि श्रीमती वाड्रा गिन रही हैं कि मैं कितनी बार अमेठी आई हूं। शायद वह इसलिए गिन रही हैं क्योंकि वह जनता से कहने में नाकाम हैं कि यहां के सांसद 15 साल से कहां गायब रहे। 
 
Lok sabha chunav 2019 Disputed statements of leaders before fourth phase voting
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
दिग्विजय सिंह का कन्हैया कुमार को लेकर दिया बयान
भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं, मैंने अपनी पार्टी में भी कहा कि राजद ने बहुत बड़ी गलती की है, मैंने कोशिश की बात करने की कि ये सीट सीपीआई को देनी चाहिए। मुझे इस बात की खुशी है कि वह 8 और 9 को प्रचार करने भोपाल आ रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Disputed statements of leaders before fourth phase voting
कैलाश विजयवर्गीय-ममता बनर्जी
कैलाश विजयवर्गीय का ममता बनर्जी को लेकर दिया बयान
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। इसकी वजह से इस्लामिक स्टेट पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकता है। अगर ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल नहीं किया तो यह सूबा दूसरा कश्मीर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की राजनीतिक की वजह से आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित लोगों ने सीमावर्ती राज्यों में अपना आधार बना लिया है। इस्लामिक स्टेट का खतरा इस बात का सबूत है। 
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Disputed statements of leaders before fourth phase voting
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी के अमेठी और बहराइच में दिये बयान
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी और बहराइच में दिए अपने बयानों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने बहराइच में कहा-आज भी मुझे पीएम मोदी की जाति नहीं मालूम। विपक्ष और कांग्रेस सिर्फ विकास के मुद्दों को उठा रहे हैं। हमने उनके खिलाफ कोई निजी टिप्पणी नहीं की है। प्रियंका ने अमेठी में कहा- जिस तरह से वे (भाजपा) चुनाव लड़ रहे हैं, पैसा देकर, साड़ी-जूते बांटकर, वो गलत है। अमेठी के लोगों ने किसी के सामने कभी कुछ मांगा नहीं है। मैं यहां 12 साल की उम्र से आ रही हूं। अमेठी और रायबरेली के लोगों में स्वाभिमान है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed