फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथे चरण में इन हॉट सीटों पर कड़ी टक्कर, गिरिराज, डिंपल समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 29 Apr 2019 08:10 AM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 29 Apr 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Tough contest on these seats in fourth phase of polls 29 April
चौथे चरण का चुनावी दंगल, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के चौथे दौर का आज मतदान जारी है। इस चरण में कन्हैया कुमार, डिंपल यादव, गिरिराज सिंह, उर्मिला मातोंडकर, उपेंद्र कुशवाहा, वैभव गहलोत समेत कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं। पूरे देश की निगाहें इस बात पर हैं कि कहां कि बाजी किसके हाथ लगती है। आपको बता रहे हैं किस-किस दिग्गज नेता की साख इस चरण में दांव पर है।


 

Lok Sabha Chunav 2019: Tough contest on these seats in fourth phase of polls 29 April
गिरिराज सिंह-कन्हैया कुमार

बेगूसराय (बिहार)

40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में इस बार सबसे कड़ी टक्कर बेगूसराय लोकसभा सीट पर है। यहां जेएनयू के छात्र नेता और तमाम विवादों में घिरे कन्हैया कुमार सीपीआई के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने ठोस हिंदूवादी छवि वाले वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह को मैदान में उतारा है। इस मुकाबले में विचारधारा के साथ ही जातीय समीकरण का भी भरपूर असर देखने को मिलेगा। यहां भूमिहार वोटरों की संख्या अधिक है और दोनों ही प्रत्याशी भूमिहार समाज से ही हैं। कन्हैया और गिरिराज की लड़ाई में इन वोटों के बंटवारे का असर दिख सकता है।

Lok Sabha Chunav 2019: Tough contest on these seats in fourth phase of polls 29 April
सुब्रत पाठक-डिंपल यादव

कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

कन्नौज की लड़ाई इस बार अपने उम्मीदवारों के कारण जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। महागठबंधन के टिकट पर सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव और भाजपा के सुब्रत पाठक एक बार फिर आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव में हुए भिड़ंत और आरोप-प्रत्यारोप के कारण कन्नौज को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ा हुआ है। 2014 में डिंपल यादव ने सुब्रत पाठक को लगभग 20 हजार वोटों से हराया था। हालांकि इस बार लड़ाई इतनी आसान तो नहीं है लेकिन डिंपल के खाते में सपा और बसपा दोनों के वोट इकट्ठे आने वाले हैं, इसलिए महागठबंधन फायदे में रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Tough contest on these seats in fourth phase of polls 29 April
साक्षी महाराज-अरुण शंकर शुक्ला

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)

लखनऊ और कानपुर से सटी हुई उन्नाव लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के कारण यहां भाजपा के साक्षी महाराज ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने दोबारा साक्षी महाराज पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने अन्नु टंडन और महागठबंधन ने अरुण शंकर शुक्ला को टिकट दिया है। यहां भाजपा और महागठबंधन के सपा प्रत्याशी के बीच दूसरी बार मुकाबला हो रहा है। माना जा रहा है कि भले ही कांग्रेस ने यहां अन्नु टंडन को मौका दिया है लेकिन सीधा मुकाबला साक्षी महाराज और अरुण शंकर शुक्ला के बीच ही है।



 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Tough contest on these seats in fourth phase of polls 29 April
उर्मिला मातोंडकर-गोपाल शेट्टी - फोटो : Amar Ujala

मुंबई नॉर्थ (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट शुरू से ही भाजपा और कांग्रेस के उठापटक का मैदान रही है। पहले फिल्म अभिनेता गोविंदा ने यहां भाजपा के राम नाइक को हराया, फिर संजय निरुपम ने यहां कांग्रेस का झंडा बुलंद किया, लेकिन 2014 में भाजपा के गोपाल शेट्टी ने बाजी पलट दी। वर्तमान में गोपाल शेट्टी यहां से सांसद हैं और पार्टी ने दोबारा उन्हें मैदान में खड़ा किया है। इधर, यूपीए ने एक बार फिर सेलिब्रिटी चेहरे का फायदा उठाते हुए हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं  अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर को टिकट दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed