फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: पंजाब के खिलाफ वॉर्नर को जीत के साथ विदाई देना चाहेगी हैदराबाद

Mon, 29 Apr 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 29 Apr 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
Match Preview of 48th match between SRH and KXIP in IPL 2019
वार्नर-अश्विन - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सत्र के अपने आखिरी मैच में सोमवार को यहां पंजाब के खिलाफ यादगार पारी खेलना चाहेंगे। 



दोनों टीमों के नाम 11 मैच में 10 अंक हैं और सोमवार को जीत दर्ज करने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने की संभावना बढ़ जाएगी। 
 

Match Preview of 48th match between SRH and KXIP in IPL 2019
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई

हैदराबाद के लिए यह सत्र का अंतिम मुकाबला होगा जिसमें उन्हें आईपीएल के इस 12वें संस्करण में अब तब सबसे अधिक रन बनाने वाले डेविड वार्नर की सेवाएं मिलेगी। इस मैच के बाद वार्नर विश्व कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे।

Match Preview of 48th match between SRH and KXIP in IPL 2019
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो

गेंद से छेड़छाड़ मामले में निलंबन से वापसी के बाद वार्नर ने टूर्नामेंट में अब तक 611 रन बनाए हैं। सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बेयरस्टो (445) पहले ही इंग्लैंड लौट गए हैं जिससे टीम को अंतिम दो मैचों में सलामी जोड़ी की कमी खलेगी। 

मौजूदा सत्र में टीम ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है और पांचों में वार्नर-बेयरस्टो की जोड़ी ने शानदार भूमिका निभाई है। उसकी हार के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के अलावा अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Match Preview of 48th match between SRH and KXIP in IPL 2019
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : Social media

रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में पंजाब की कोशिश मैच के अहम मौकों को अपने पक्ष में करने की होगी। अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की चुनौती से हैदराबाद के मध्यक्रम के बल्लेबाज कैसे निपटते हैं, यह देखना होगा। मनीष पांडे की एक अर्धशतकीय पारी को छोड़ कर टीम की ओर से किसी ने मध्यक्रम में यादगार पारी नहीं खेली। 

विज्ञापन
Match Preview of 48th match between SRH and KXIP in IPL 2019
केन विलियमसन - फोटो : IPL official web

चोट के कारण ज्यादातर मैचों में बाहर रहे हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन वार्नर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहेंगे जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान हो सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed