लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से ठिक पहले नेताओं और उम्मीदवारों की बयानबाजी भी तेज हो गई है। सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं और अपनी पार्टी का झंडा फहराने को तैयार हैं। आगे देखें मतगणना शुरू होने से ठिक पहले किन नेताओं ने क्या कहा-
नतीजों से पहले इन प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा, सब ठोक रहे अपनी-अपनी ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजवान अरशद
रिजवान बंगलूरू सेंट्रल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशन बेग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेग ने भाजपा की मदद कर मेरे चुनाव प्रचार को बर्बाद करने की कोशिश की, लेकिन बेग के क्षेत्र शिवाजी नगर में ही लोगों ने मुझे अपना समर्थन दिया। मुझे वहां के लोगों के आशीर्वाद के साथ पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है।
अजय माकन
अजय माकन नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, और उनका मुकाबला भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी से है। नतीजों से पहले उन्होंने अपनी जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि नतीजे पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस जीत कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है और राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।
उमेश जाधव
उमेश जाधव कर्नाटक के कलबुर्गी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्यशी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ है। उन्होंने अपनी जीत की उम्मीद जताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ही अगले प्रधानमंत्री बनेंगे और उसके बाद एक से दो दिनों के भीतर महागठबंधन खुद ब खुद गिर जाएगी ।
कुम्मन राजशेखरन
कुम्मन राजशेखरन केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार सी दिवाकरण के खिलाफ चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि केरल के विकास के लिए राज्य की जनता को एनडीए सरकार का साथ देना चाहिए। अब जब केरल मुख्यधारा में आ रहा है तो मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस सीट पर जीत हासिल करूंगा।