सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद जिस घड़ी का सबको इंतजार था, वो घड़ी आ गई है। अब से कुछ ही देर बाद देश भर की 542 लोकसभा सीटों पर रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 542 संसदीय सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे शुरू होगी।
इन 7 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर, आज होगा चुनावी भाग्य का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम गंभीर
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर पहली बार सियासी मैदान में उतरे हैं। गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर ग्रामीण से भाजपा के उम्मीदवार एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिर मैदान में हैं तो उनके खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया को उतारा है।
कृष्णा पूनिया
राजस्थान से विधायक कृष्णा पूनिया जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा ने एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है।
कीर्ति आजाद
दरभंगा छोड़ धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद को जीत मिलेगी या हार, यह 23 मई को पता चल जाएगा। धनबाद सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी पीएन सिंह से है। पीएन सिंह 2009 और 2014 में यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं।