फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup इतिहास में ली गई इतनी हैट्रिक, यहां भी सबसे आगे हिंदुस्तानी

Thu, 23 May 2019 07:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 May 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
Indian leading the list of all 9 hat trick of ICC cricket world cup
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

30 मई 2019 से इंग्लैंड-वेल्स में क्रिकेट विश्व कप के 12वें सीजन का आगाज हो जाएगा। अब तक खेले गए सभी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने 5, वेस्टइंडीज और भारत ने 2 जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है।



अब तक खेले गए 11 सीजन में 9 मौके ऐसे आए हैं जब किसी गेंदबाज ने हैट्रिक अपने नाम की है। आईए जानते हैं कि विश्व कप में किसने और कब-कब हैट्रिक लिया है।

Indian leading the list of all 9 hat trick of ICC cricket world cup
चेतन शर्मा - फोटो : Social media
चेतन शर्मा


विश्व कप में सबसे पहली हैट्रिक लेने का सौभाग्य भारत के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा के नाम है। शर्मा ने ये हैट्रिक 1987 में विश्व कप के चौथे सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाफ ली थी। नागपुर में खेले गए 24वें मुकाबले में शर्मा ने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और एवेन चैटफील्ड को बोल्ड कर पहली हैट्रिक अपने नाम की।


इस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता था। इसी मुकाबले में सुनील गावस्कर ने अपना पहला शतक भी जड़ा था।

Indian leading the list of all 9 hat trick of ICC cricket world cup
सक़लैन मुश्ताक - फोटो : social media
सकलैन मुश्ताक

पहली हैट्रिक जहां 1987 में आई थी वहीं दूसरी के लिए 12 सालों का इंतजार करना पड़ा। 1999 में पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने  पहले हेनरी ओलोंगा को स्टंप आउट करवाया, उसके बाद एडम हकल और फिर पमेलेलो बंगवा को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian leading the list of all 9 hat trick of ICC cricket world cup
चमिंडा वास - फोटो : social media
चमिंडा वास

साल 2003 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन वास ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ हैट्रिक ही नहीं लिया था बल्कि इतिहास भी रचा था।

वास ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पहले ओवर की पहली ही तीन गेंदों पर हैट्रिक ली। इसके साथ ही वो वन-डे इतिहास में पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने सबसे पहले हनन सरकार को बोल्ड किया, उसके बाद मोहम्मद अशरफुल और एहसानुल हक को आउट किया। इस मैच में श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।



 
विज्ञापन
Indian leading the list of all 9 hat trick of ICC cricket world cup
ब्रेट ली - फोटो : social media
ब्रेट ली
 

साल 2003 में ही वास की हैट्रिक के 11 दिन बाद ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने भी हैट्रिक अपने नाम की। ली ने केन्या के खिलाफ चौथे ओवर में केनेडी ओटिएनो, उसके बाद ब्रिजल पटेल और फिर डेविड ओबुया को आउट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed