{"_id":"5ce54164bdec2207254c92b5","slug":"sachin-tendulkar-says-virat-kohli-alone-can-t-win-cricket-world-cup-others-will-need-to-step-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट अकेले नहीं जीता सकते विश्व कप, इस दिग्गज का बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट अकेले नहीं जीता सकते विश्व कप, इस दिग्गज का बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 23 May 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli angry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में इस बार आईसीसी विश्व कप में खेलने उतरेगी। कोहली ने लगातार शानदार प्रदर्शन से टीम को कई बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई है। फैंस की उम्मीदें एक बार फिर से कप्तान के साथ जुड़ी हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि विराट अकेले विश्व कप नहीं जीता सकते। दूसरे खिलाड़ियों को उनके साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
2 of 5
सचिन-विराट
- फोटो : pti
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में तेंदुलकर ने कहा ,'आपके पास हर मैच में उम्दा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी होते हैं लेकिन टीम के सहयोग के बिना आप कुछ नहीं कर सकते। एक खिलाड़ी के दम पर टूर्नामेंट नहीं जीता जा सकता। बिल्कुल नहीं। दूसरों को भी हर अहम चरण पर अपनी भूमिका निभानी होगी। ऐसा नहीं करने पर निराशा ही हाथ लगेगी।'
3 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
भारत का चौथे नंबर का बल्लेबाजी क्रम अभी तय नहीं है लेकिन तेंदुलकर ने कहा कि मैच हालात के अनुसार इस पर फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा ,'हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस क्रम पर खेल सकते हैं। यह एक क्रम ही है और इसमें लचीलापन होना चाहिए। मुझे यह कोई समस्या नहीं लगती। हमारे खिलाड़ियों ने इतनी क्रिकेट खेली है कि किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kuldeep Chahal
तेंदुलकर ने यह भी कहा कि कलाई के स्पिनर्स की भूमिका इस टूर्नामेंट में अहम होगी। भारत के पास चहल और यादव के रूप में ऐसे दो गेंदबाज हैं हालांकि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में उतने प्रभावी नहीं रहे। उन्होंने कहा ,'ऐसे कई गेंदबाज हैं जिन्हें बल्लेबाज बखूबी भांप लेते हैं लेकिन फिर भी उन्हें विकेट मिलते हैं। कुलदीप और चहल को ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : social media
उन्होंने मुथैया मुरलीधरन का उदाहरण देते हुए कहा ,'मुरली ऑफ ब्रेक और दूसरा डालते थे। बल्लेबाज उन्हें भांप भी लें तो भी विकेट मिलते थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।