Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Lunar Eclipse Photos Blood Moon seen across India Chandra Grahan 2025 Earth shadow on moon know details
{"_id":"68bddd5c0a5fae279d0e54c6","slug":"lunar-eclipse-photos-blood-moon-seen-across-india-chandra-grahan-2025-earth-shadow-on-moon-know-details-2025-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lunar Eclipse Pics: चंद्रग्रहण 2025 में दुनियाभर में दिखा 'ब्लड मून', 3 घंटे से अधिक रही चांद पर धरती की छाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lunar Eclipse Pics: चंद्रग्रहण 2025 में दुनियाभर में दिखा 'ब्लड मून', 3 घंटे से अधिक रही चांद पर धरती की छाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:00 AM IST
सार
Lunar Eclipse Photos: चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान देशभर में 'ब्लड मून' देखा गया। ग्रहण के दौरान चांद पर पृथ्वी की छाया 3 घंटे से अधिक समय तक रही। अलग-अलग शहरों में लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बने। रक्तिम चंद्रमा की छवि को लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया। देखिए कुछ कमाल की तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 7
अलग-अलग समय पर भारत में ऐसे दिखा ब्लड मून
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
खगोलीय घटनाओं को वैज्ञानिक नजरिए से देखने-समझने का अभ्यास करने वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण धर्म से इतर भी गूढ़ अर्थ रखता है। आज साल 2025 के अंतिम चंद्र ग्रहण के दौरान देशभर में 'ब्लड मून' देखा गया। लगभग तीन साढ़े घंटे से अधिक समय तक चांद पर धरती की छाया पड़ती रही। चंद्रग्रहण की पूरी अवधि में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच रही और चांद पर सूर्य का प्रकाश सीधे नहीं पड़ा। देशभर से इस खगोलीय घटना की तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और चेन्नई जैसे शहरों से चांद और 'ब्लड मून' की अलग-अलग छवियां सामने आईं।
ब्लड मून यानी सुर्ख लाल चंद्रमा की चर्चा ज्योतिष, विज्ञान और धार्मिक क्षेत्र तक
चंद्रग्रहण भारत के अलावा यूएई, चीन और पाकिस्तान से भी देखा गया। लाखों लोग रविवार को पूर्ण चंद्रग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बने। इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे से 1:26 बजे तक रहा। वैज्ञानिकों ने बताया, रात 11:01 से 12:23 बजे तक 82 मिनट पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। इस दौरान ब्लड मून यानी चंद्रमा सुर्ख लाल दिखा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूतक के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। देखिए ब्लड मून यानी रक्त जैसी लालिमा लिए चंद्रमा की चुनिंदा तस्वीरें
2 of 7
चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान चांद की अलग-अलग छवियां
- फोटो : पीटीआई
भारत के अलावा इन देशों में दिखा चंद्र ग्रहण
खबरों के मुताबिक दुनिया के लगभग 77 फीसदी हिस्से में चंद्रग्रहण देखा गया। भारत समेत ब्रिटेन, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये जैसे देशों में भी चंद्रग्रहण देखा गया। लाखों खगोल विज्ञान प्रेमियों ने चांद पर पड़ती धरती की छाया को देखा और सौरमंडल की अनोखी घटना के साक्षी बने।
3 of 7
चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान चांद की अलग-अलग छवियां
- फोटो : पीटीआई
चांद को कई मिनटों तक निहारते रहे लोग
भारत में करीब साढ़े तीन घंटे बाद चांद धरती की छाया से मुक्त हुआ। वहीं थाईलैंड, चीन, हांगकांग, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में लोगों ने टेलिस्कोप और अन्य वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से चांद को कई मिनटों तक निहारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान चांद की अलग-अलग छवियां
- फोटो : पीटीआई
दुनिया के इन हिस्सों में सबसे खास अनुभव
वैज्ञानिकों के मुताबिक एशिया और ऑस्ट्रेलिया से देखने वालों के लिए यह सबसे अच्छा अनुभव रहा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्र ग्रहण चंद्रमा के पेरिगी पर पहुंचने से ठीक 2.7 दिन पहले होने के कारण खास रहा। इस कारण चांद अपने सामान्य आकार से थोड़ा बड़ा दिखाई दिया। पेरिगी कक्षा की उस बिंदु को कहते हैं जहां पहुंचने के बाद चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब आ जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान चांद की अलग-अलग छवियां
- फोटो : पीटीआई
अनोखे लम्हे को कैमरे में कैद करते दिखे लोग
खगोल विज्ञान के जानकारों के मुताबिक यूरोप और अफ्रीका में चंद्रोदय के समय चंद्र ग्रहण देखा गया। इस दौरान क्षितिज का अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये अवसर बेहद खास साबित हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।