सब्सक्राइब करें

Maratha Quota Stir: जरांगे की अपील पर 5 दिन से डटे हैं आरक्षण समर्थक, मुंबई की सड़कों पर सुरक्षाबल भी मुस्तैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Sep 2025 02:20 PM IST
सार

Maratha Quota Stir: मराठा आरक्षण को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में मुंबई के आजाद मैदान प्रदर्शन जारी है। जरांगे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह तब तक मुंबई नहीं छोड़ेंगे जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं।

विज्ञापन
Manoj Jarange Maratha Quota Stir Photos Mumbai Police Railway Station Security Forces Vehicle Entry Stopped
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
मुंबई के आजाद मैदना में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे का लगातार पांचवें दिन अनशन जारी है। उनके साथ हजारों समर्थक भी राज्य की राजधानी में डटे हुए हैं। शहर की सड़कों पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। जरांगे ने कहा, हमें सौ फीसदी भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा। सरकार के लिए आजाद मैदान से हमें हटाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और यह पूरी तरह कानून के दायरे में हो रहा है। 
Trending Videos
Manoj Jarange Maratha Quota Stir Photos Mumbai Police Railway Station Security Forces Vehicle Entry Stopped
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि अदालत इस आंदोलन के पक्ष में न्याय देगी। कोर्ट का आदेश मिलते ही हमने सभी वाहन हटा दिए हैं। अब मुंबई में कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं है। हम लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और हमें पूरा यकीन है कि न्याय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Jarange Maratha Quota Stir Photos Mumbai Police Railway Station Security Forces Vehicle Entry Stopped
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
सीएसएमटी से हटाए गए मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारी
इस बीच,अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मराठा आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हटा दिया। ये प्रदर्शनकारी पिछले चार दिनों से स्टेशन परिसर में डटे हुए थे। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद की गई, जिसमें आरक्षण आंदोलन के नेता जरांगे और उनके समर्थकों को दोपहर तीन बजे तक आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया गया था।

जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ-साथ दंगा नियंत्रण बल के 60 जवानों को दक्षिण मुंबई के सबसे व्यस्त स्टेशन सीएसएमटी पर तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हो रही थी, क्योंकि वे पिछले चार दिनों से स्टेशन पर डेरा डाले हुए थे।
Manoj Jarange Maratha Quota Stir Photos Mumbai Police Railway Station Security Forces Vehicle Entry Stopped
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
जरांगे ने सीएम फडणवीस को दी चेतावनी
जरांगे ने कहा, 'मैं सरकार और फडणवीस से कहना चाहता हूं कि हम तब तक मुंबई नहीं छोड़ेंगे जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं। राज्य के सभी मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं, जो पुलिसकर्मी हम पर हमला करने वाले हैं, उन्हें बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएं। देवेंद्र फडणवीस  पुलिस के जरिए हमारे लड़कों पर लाठीचार्ज करने की सोचें भी नहीं। नहीं तो हम देवेंद्र फडणवीस को दिखा देंगे कि मराठा क्या होते हैं।' अनशन के पांचवें दिन आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे। 
विज्ञापन
Manoj Jarange Maratha Quota Stir Photos Mumbai Police Railway Station Security Forces Vehicle Entry Stopped
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
ओबीसी श्रेणी में मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण की मांग
जरांगे शुक्रवार से आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं और मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। सोमवार से उन्होंने जल भी त्याग दिया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि वह मुंबई छोड़कर नहीं जाएंगे और सरकार के पास 58 लाख मराठाओं के कुनबी होने के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा था, कल (सोमवार) से मैं पानी पीना बंद कर दूंगा, क्योंकि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। लेकिन आरक्षण की मांग पूरी होने तक मैं यहां से नहीं हटूंगा। हम किसी भी कीमत पर मराठाओं को ओबीसी आरक्षण दिलाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed