Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Mulayam singh yadav Funeral: From Defense Minister Rajnath Singh to Baba Ramdev, Varun wept, photos
{"_id":"63454fd0223e7741bc6d5d0a","slug":"mulayam-singh-yadav-funeral-from-defense-minister-rajnath-singh-to-baba-ramdev-varun-wept-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम: रक्षामंत्री से बाबा रामदेव और अभिषेक बच्चन तक पहुंचे, रो पड़ीं डिंपल, तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम: रक्षामंत्री से बाबा रामदेव और अभिषेक बच्चन तक पहुंचे, रो पड़ीं डिंपल, तस्वीरें
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 11 Oct 2022 05:09 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां कीं। अखिलेश ने नम आखों से पिता को गंगा जल से आखिरी बार स्नान कराया और फिर उन्हें मुखाग्नि दी। सपा संरक्षक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया गया। कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
1 of 12
अनंत यात्रा पर मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सांसद वरुण गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे।
फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे। उद्योगपति अनिल अंबानी, योग गुरु बाबा रामदेव ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। आइए तस्वीरों में देखते हैं मुलायम सिंह यादव की आखिरी यात्रा।
2 of 12
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां कीं। अखिलेश ने नम आखों से पिता को गंगा जल से आखिरी बार स्नान कराया और फिर उन्हें मुखाग्नि दी। सपा संरक्षक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया गया। कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
3 of 12
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही आज सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र समर्पित किया। सेना के जवानों ने भी पूर्व रक्षा मंत्री की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए उतावले दिखाई दिए। लोगों में एक-दूसरे को धकेलकर आगे बढ़ने की होड़ मची रही। मंच पर सांसद से लेकर विधायक और यहां तक कि बड़े नेता भी लाइन में लगे। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी लाइन में लगकर ही मंच श्रद्धाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन
5 of 12
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
सपा के कद्दावर नेता आजम खान भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं। वह सही से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें बेटे अब्दुल्ला आजम और अखिलेश यादव ने मिलकर सहारा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।