फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suicide: 20 लाख गुजारा भत्ता मांगा, बड़े भाई से पिटवाया; पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर शख्स ने की आत्महत्या

Tue, 28 Jan 2025 08:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली (कर्नाटक) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Jan 2025 08:11 AM IST
सार

निजी फर्म में काम करने वाले पेटारू गोलापल्ली ने पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा। सुसाइड नोट पेटारू ने पत्नी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Man Commits Suicide in Karnataka Alleging Harassment by Wife Assault by Elder Brother Details in Hindi
आत्महत्या का मामला - फोटो : Amar Ujala
loader

बंगलूरू के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या की घटना के बाद अब कर्नाटक से ही एक और ऐसा मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से अपने घर  में ही आत्महत्या कर ली। घटना रविवार को चामुंडेश्वरी नगर में हुई। 

Man Commits Suicide in Karnataka Alleging Harassment by Wife Assault by Elder Brother Details in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

निजी फर्म में काम करने वाले पेटारू गोलापल्ली ने पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट पेटारू ने पत्नी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा, ' पिताजी, मुझे खेद है। मेरी पत्नी मेरी जान लेने पर तुली है। वह मेरी मौत चाहती है।' 

Man Commits Suicide in Karnataka Alleging Harassment by Wife Assault by Elder Brother Details in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

शुरुआत से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दंपती की शादी दो साल पहले हुई थी। शुरुआत से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी। शादी के तीन महीने बाद से ही दोनों अलग रहने लगे थे। उनके बीच झगड़े लगातार जारी थे। इस बीच शख्स की पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दे दी और गुजारा भत्ता के तौर पर 20 लाख रुपये मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Commits Suicide in Karnataka Alleging Harassment by Wife Assault by Elder Brother Details in Hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पीड़ित के भाई का छलका दर्द
पीड़ित के भाई एशय्या ने बताया कि रविवार होने के कारण सभी लोग चर्च गए थे और जब वे दोपहर में घर लौटे तो उन्होंने अपने भाई को फांसी पर लटका हुआ पाया। अपने भाई के लिए न्याय की मांग करते हुए ईशय्या ने कहा कि पेटारू एक निजी फर्म में काम करता था, लेकिन तीन महीने पहले उसकी नौकरी चली गई। हम अपने भाई के लिए न्याय चाहते हैं। उस महिला को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। किसी को भी उस तरह से पीड़ा नहीं झेलनी चाहिए, जैस मेरे भाई ने झेली है। उसके बड़े भाई ने भी उसे पीटा था और इस बारे में पुलिस रिपोर्ट भी है।

विज्ञापन
Man Commits Suicide in Karnataka Alleging Harassment by Wife Assault by Elder Brother Details in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच चल रही है। बता दें कि पिछले साल 34 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और उसके परिवार द्वारा कथित उत्पीड़न के बाद बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed