Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Navratri Puja started with the worship of Shailputri, the capital was immersed in a devotional atmosphere
{"_id":"67e9058f085c770d16026943","slug":"navratri-puja-started-with-the-worship-of-shailputri-the-capital-was-immersed-in-a-devotional-atmosphere-2025-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri: शैलपुत्री की आराधना के साथ शुरू हुई नवरात्रि पूजा, भक्तिमय माहौल में डूबी राजधानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navratri: शैलपुत्री की आराधना के साथ शुरू हुई नवरात्रि पूजा, भक्तिमय माहौल में डूबी राजधानी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:19 PM IST
सार
30 मार्च 2025 को चैत्र नवरात्रि का महापर्व शुरू हो रहा है, जो रामनवमी तक चलेगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है, और इसे खासतौर पर कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
झंडेवालान मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज माता शैलपुत्री की पूजा के साथ दिल्ली के मंदिरों में नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। लोग अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और देवी के प्रथम स्वरूप की पूजा की। मंदिरों को खूब सजाया गया है। कई मंदिरों को सजाने में विदेशों से मंगवाए गए विशेष फूलों का उपयोग किया गया है।
2 of 6
झंडेवालान मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
मंदिर में पूजा पाठ और दर्शन की पूरी सुविधा सोशल मीडिया चैनलों पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। मंदिरों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है और सभी मार्गों को सीसीटीवी कैमरों की नजर में रखा गया है।
3 of 6
झंडेवालान मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
झंडेवालान मंदिर के न्यासी रविन्दर गोयल ने बताया है कि आज सुबह चार बजे से ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था और उसी समय से भक्तों का आना जारी है। मंदिर खुलने के साथ ही मंदिर परिसर माँ के जयकारों से गूंज उठा। हजारों उपस्थित भक्तों ने पूरे जोश के साथ माँ झंडेवाली का जयघोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
झंडेवालान मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन ने आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए व्यापक प्रबंध किये हैं। भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने में अधिक असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों से प्रवेश द्वार बनाये गए हैं। भक्तों को लाइनों मे कोई असुविधा न हो उसके लिए लाइनों मे पट्टियाँ बिछायी गई हैं और बहुत ही सुंदर व मधुर संगीत की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
झंडेवालान मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को परेशानी न हो। मुख्य रूप से रानी झाँसी मार्ग, पुराना नाज सिनेमा और फ्लैटिड फैक्ट्री कोम्पलेक्स में भक्तों के वाहन खड़े करने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। छह स्थानों पर भक्तों के लिये जूता स्टैंड बनाये गये हैं। मंदिर की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के सहयोग से व्यापक रूप से व्यवस्था की गयी है। पूरे परिसर व आसपास पास 260 सीसीटीवी लगाए गए हैं। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र की सज्जा भी आकर्षण का केंद्र है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।