सब्सक्राइब करें

Nepal Gen Z Protest: नेपाल की जेलों में झड़प, तीन की मौत; तनाव के बीच 15000 से अधिक कैदी फरार; देखें तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 01:05 PM IST
सार

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन ने देशभर में राजनीति अस्थिरता फैला दी है। ऐसे में अब इसका असर नेपाल की जेलों पर भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को रामेछाप जिले की एक जेल में कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई, जिसमें तीन कैदी मारे गए और 13 घायल हो गए। आइए तस्वीरों के माध्यम से नेपाल में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं। 

विज्ञापन
Nepal unrest Many prisoners killed in clashes in Nepal jail more than 15000 prisoners absconded amid tension
नेपाल में हिंसा - फोटो : PTI

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के विरोध प्रदर्शन ने देश की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल कर रख दिया। सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। इसका साफ-साफ असर अब नेपाल के जेलों पर भी दिखने लगा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को भी रामेछाप जिले की एक जेल में कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें तीन कैदी मारे गए और 13 घायल हो गए। इस तरह मंगलवार से अब तक कुल आठ कैदी जेलों में हुई झड़पों में मारे जा चुके हैं।



मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, देशभर की 25 से ज्यादा जेलों से करीब 15,000 कैदी फरार हो चुके हैं। ये घटनाएं तब शुरू हुईं जब जेन जेड समूह के नेतृत्व में पूरे नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए। इस आंदोलन के दबाव में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देशभर में सेना ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए।

Trending Videos
Nepal unrest Many prisoners killed in clashes in Nepal jail more than 15000 prisoners absconded amid tension
नेपाल में हिंसा - फोटो : PTI

रामछेप जिले के जेल में कैसे हुआ हमला?
जहां एक ओर पूरे देशभर में हालात बेकाबू हो रहे हैं। वहीं नेपाल की कई जेलों से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को रामेछाप जिले की जेल में कैदियों ने गैस सिलेंडर से धमाका कर जेल से भागने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने हालात काबू में करने के लिए फायरिंग की, जिसमें तीन कैदी मारे गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेलों में आगजनी और ताले तोड़े
इससे पहले मंगलवार शाम से, युवाओं की भीड़ ने कई जेलों पर हमला कर प्रशासनिक इमारतों को आग के हवाले कर दिया और जेल के गेट तोड़ दिए। इससे काठमांडू की सुंदरहर जेल से 3,300, नक्कू जेल से 1,400 और डिल्लीबजार जेल से 1,100 कैदी भाग निकले।

ये भी पढ़ें:- Nepal Updates: नेपाल को कब मिलेगी अंतरिम सरकार? सेना प्रमुख ने की राष्ट्रपति से बात; Gen Z के साथ बातचीत जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepal unrest Many prisoners killed in clashes in Nepal jail more than 15000 prisoners absconded amid tension
नेपाल में हिंसा - फोटो : PTI
नेपाल के अन्य जेलों से भी सैकड़ों कैदी फरार
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन का असर केवल कुछ जेलों तक सीमित नहीं है। इसका बड़ा असर देश के अन्य जेलों पर भी देखने को मिल रहा है। जहां से सैकड़ों कैदी जेल में हिंसक झड़प कर या आगजनी करके भाग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक सुनसरी जिले के झुम्का जेल से 1575 कैदी, चितवन से 700 कैदी, कपिलवस्तु से 459 कैदी, कैलाली से 612 कैदी, कंचनपुर से 478 कैदी तो सिन्धुली से कुल 500 कैदी फरार हो गए हैं। वहीं रौतहट जिले के गौर जेल में कुल 291 कैदियों में से 260 फरार हो गए थे, जिनमें से अब तक सिर्फ 31 वापस पकड़े जा सके हैं।
 
Nepal unrest Many prisoners killed in clashes in Nepal jail more than 15000 prisoners absconded amid tension
नेपाल में हिंसा - फोटो : PTI
नाबालिग सुधार गृह में भी हिंसा
इससे पहले मंगलवार रात पश्चिम नेपाल के नाबालिग सुधार गृह पर में भी हिंसा होने की खबर सामने आई। इस हिंसा में पांच नाबालिग कैदियों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को पश्चिम नेपाल के बांके जिले के नौबस्ता सुधार गृह में पांच नाबालिग कैदी पुलिस की गोलीबारी में मारे गए, जब वे सुरक्षा गार्ड के हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:- Nepal Curfew: नेपाल में फौरी राहत के साथ बढ़ाया गया कर्फ्यू, जानें अंतरिम सरकार पर क्या बोले प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
Nepal unrest Many prisoners killed in clashes in Nepal jail more than 15000 prisoners absconded amid tension
नेपाल में हिंसा - फोटो : PTI
नेपाल-भारत सीमा पर कड़ी नजर
नेपाल में जारी हिंसा के चलते भारत और नेपाल की सीमा पर कड़ी नजर बनाई गई है। कारण है कि नेपाल की जेलों में हिंसक झड़क के बाद कैदी भारत की सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार कई कैदी भारत की सीमा की ओर भागते हुए देखे भी गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed