फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nupur Sharma: नीदरलैंड के सांसद का नुपुर शर्मा के पक्ष में ट्वीट, गुजरात के पूर्व अफसर से तारिक फतेह तक समर्थन में आए

Wed, 08 Jun 2022 10:56 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 08 Jun 2022 10:56 AM IST
सार

पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के आरोपों में नुपुर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। अब समर्थन में कुछ लोग सामने आए हैं। नीदरलैंड के एक सांसद ने उनके पक्ष में ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Netherland Leader Pakistani Writer and Former IPS Comes in Support of Nupur Sharma News In Hindi
नुपुर शर्मा के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां उतर आईं हैं। - फोटो : अमर उजाला
पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के आरोपों में निलंबित हुईं भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में भी कुछ लोगों ने बयान दिया है। नुपुर का समर्थन करने वालों में नीदरलैंड के एक सांसद भी शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने नुपुर को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। 


इससे पहले नुपुर की टिप्पणी के बाद अरब देशों ने भारत से विरोध जताया था। बढ़ते विरोध के बाद भाजपा ने पार्टी प्रवक्ता रहीं नुपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। आइए जानते हैं अब तक किसने-किसने नुपुर शर्मा को समर्थन दिया और क्या-क्या कहा?
Netherland Leader Pakistani Writer and Former IPS Comes in Support of Nupur Sharma News In Hindi
नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स - फोटो : अमर उजाला
नीदरलैंड के सांसद ने भारतीयों को नुपुर का समर्थन करने की दी सलाह 
 नुपुर के समर्थन में सबसे तीखा बयान नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने दिया है। विल्डर्स नीदरलैंड के पार्टी ऑफ फ्रीडम के नेता भी हैं। विल्डर्स ने कहा, 'यह बहुत हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं। भारत क्यों माफी मांगे?' आगे विल्डर्स ने भारतीयों को सलाह दी कि वह नुपूर शर्मा का बचाव करें। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता है। यह चीजों और ज्यादा खराब कर देता है। इसलिए भारत के मेरे मित्रों आप मुस्लिम देशों की धमकी में नहीं आएं। आजादी के लिए खड़े हों और अपनी नेता नुपूर शर्मा के बचाव में गर्व महसूस करें।' 



गिर्ट को ही मिली धमकी
नुपुर के समर्थन में ट्वीट करने पर गिर्ट विल्डर्स को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस पर उन्होंने  पलटवार किया है। विल्डर्स ने कहा कि पाकिस्तान से लेकर तुर्की तक से मुझे धमकियां दी जा रही हैं लेकिन इस धमकी से कुछ भी हासिल नहीं होगा। मैं सच बोलने से नहीं रुकूंगा।
Netherland Leader Pakistani Writer and Former IPS Comes in Support of Nupur Sharma News In Hindi
गुजरात के पूर्व अफसर डीजी वंजारा - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के पूर्व पुलिस अफसर ने भी किया सपोर्ट
नुपुर के बचाव में गुजरात के पूर्व पुलिस अफसर डीजी वंजारा भी आ गए हैं। वंजारा गुजरात एटीएस के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'नुपुर शर्मा का बयान ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से सत्य है। इसलिए इसपर किसी भी तरह की कानूनी या राजनीतिक कार्रवाई नहीं हो सकती है। वह भी ऐसे वक्त जब जिहादी उसे मौत और बलात्कार की धमकी दे रहे हैं, यह कायरतापूर्ण कारनामा है। भारत के सम्मान की रक्षा के लिए सभी हिन्दुओं को उनका साथ देना चाहिए।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Netherland Leader Pakistani Writer and Former IPS Comes in Support of Nupur Sharma News In Hindi
तारीक फतेह - फोटो : अमर उजाला
तारिक फतेह ने नुपुर को सुरक्षा देने की मांग की
पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह ने भी नुपुर के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस्लामिक जेहादी नुपुर को धमकियां दे रहे हैं। पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। तारिक ने कहा, 'लोग हिंदुओं के देवी-देवताओं का मजाक बना लेते हैं। उसपर कोई नहीं बोलता है, लेकिन अगर नुपुर ने कुछ बोल दिया तो उसके लिए इतना बखेड़ा बना दिया गया। नाइजीरिया में एक मुसलमान ने चर्च में लोगों को मार डाला और किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह इस बात को उठा सके।'  


 
विज्ञापन
Netherland Leader Pakistani Writer and Former IPS Comes in Support of Nupur Sharma News In Hindi
अरब देशों ने जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
10 से ज्यादा इस्लामिक देशों ने जताया नुपुर के बयान पर विरोध
नुपुर के बयान पर कतर के विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को तलब किया और अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद कुवैत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, यूएई, सउदी अरब समेत 10 से ज्यादा मुस्लिम देशों ने पैगंबर पर की गई कथित टिप्पणी की आलोचना की। मुस्लिम देशों के समूह इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भी नुपुर शर्मा के बयान की निंदा की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed