Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Deepak Chahar resumes training after three month long injury forced break, posted video on instagram with caption Back to work
{"_id":"62a031b901644801fa1a3ca7","slug":"deepak-chahar-resumes-training-after-three-month-long-injury-forced-break-posted-video-on-instagram-with-caption-back-to-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepak Chahar Training: शादी के सात दिन बाद ही दीपक चाहर ने शुरू की ट्रेनिंग, करीब तीन महीने से क्रिकेट से हैं दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Deepak Chahar Training: शादी के सात दिन बाद ही दीपक चाहर ने शुरू की ट्रेनिंग, करीब तीन महीने से क्रिकेट से हैं दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:51 AM IST
सार
वीडियो में चाहर प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी नहीं, बल्कि बल्लेबाजी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। चाहर ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 20 फरवरी (टी-20) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
1 of 5
दीपक चाहर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। पिछले करीब तीन महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे 29 साल के दीपक ने मैदान में वापसी की और नेट्स में अभ्यास किया। चाहर ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- काम पर वापसी।
वीडियो में चाहर प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी नहीं, बल्कि बल्लेबाजी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। चाहर ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 20 फरवरी (टी-20) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। चाहर पीठ की चोट के कारण हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) से भी बाहर हो गए थे।
3 of 5
दीपक चाहर और जया की शादी के रिसेप्शन में ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बॉलिंग ऑलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। इतना ही नहीं, चाहर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। चाहर जल्द से जल्द अपनी फिटनेस को फिर से हासिल करने की उम्मीद कर रहे होंगे और उनका लक्ष्य अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व के लिए भारतीय टीम के लिए जगह बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपक चाहर और जया भारद्वाज (साथ में हैं ईशानी और राहुल)
- फोटो : सोशल मीडिया
चोट से उबरने के लिए चाहर ने बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में ट्रेनिंग की। इस बीच उन्होंने एक जून को आगरा में गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी भी रचाई। अपनी शादी के सात दिन बाद ही चाहर ने नेट्स में वापसी की और कड़ी मेहनत करते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपक चाहर और जया भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
चाहर ने अब तक अपने करियर में 20 टी-20 और सात वनडे खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 36 विकेट हैं। इसके अलावा वह एक उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में भी उभरे हैं। 50 ओवर (वनडे) के क्रिकेट में उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।