फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: विराट कोहली ने हासिल की एक खास उपलब्धि जो धोनी-रोहित भी नहीं पा सके, सिर्फ रोनाल्डो-मेसी से पीछे रह गए 

Wed, 08 Jun 2022 10:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jun 2022 10:16 AM IST
सार

ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो कोहली सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के तीसरे एथलीट बन गए। उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli First Cricketer to Complete 200 Million Followers on Instagram, third overall Athlete after Cristiano Ronaldo and Lionel Messi
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला मैदान पर भले ही नहीं चल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा कायम है। वह सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ (200 मिलियन) या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यह एक ऐसा मुकाम है जो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा समेत तमाम दिग्गज क्रिकेटर नहीं पा सके। 
Virat Kohli First Cricketer to Complete 200 Million Followers on Instagram, third overall Athlete after Cristiano Ronaldo and Lionel Messi
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो कोहली 20 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के तीसरे एथलीट बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी हैं। 
Virat Kohli First Cricketer to Complete 200 Million Followers on Instagram, third overall Athlete after Cristiano Ronaldo and Lionel Messi
विराट कोहली और दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 45.1 करोड़ (451 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। वह 40 करोड़ फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा छूने वाले पहले एथलीट थे। वहीं, मेसी के 33.4 करोड़ (334 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। 20 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने के बाद विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फैन्स का आभार जताया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli First Cricketer to Complete 200 Million Followers on Instagram, third overall Athlete after Cristiano Ronaldo and Lionel Messi
विराट कोहली के साथ रजत पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने अपने फैन्स और फॉलोअर्स को हमेशा समर्थन करते रहने के लिए धन्यवाद कहा। कोहली ने कहा- 200 मिलियन का मजबूत आंकड़ा छू लिया। आप सभी इंस्टा सपोर्टर्स को धन्यवाद। विराट के एक ओर सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर भी 49 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Virat Kohli First Cricketer to Complete 200 Million Followers on Instagram, third overall Athlete after Cristiano Ronaldo and Lionel Messi
रोनाल्डो, मेसी और कोहली - फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल): 45.1 करोड़ (451 मिलियन)
  • लियोनल मेसी (फुटबॉल): 33.4 करोड़ (334 मिलियन)
  • विराट कोहली (क्रिकेट): 20 करोड़ (200 मिलियन)
  • नेमार जूनियर (फुटबॉल): 17.5 करोड़ (175 मिलियन)
  • लेब्रॉन जेम्स (बास्केटबॉल): 12.3 करोड़ (123 मिलियन)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed