{"_id":"5e0787c98ebc3e87935bb494","slug":"new-year-update-20-big-news-events-will-be-on-focus-in-year-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2020 में इन 20 बड़ी घटनाओं से बदलेगी देश-दुनिया की तस्वीर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साल 2020 में इन 20 बड़ी घटनाओं से बदलेगी देश-दुनिया की तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:44 PM IST
सार
2020 में सियासी दुनिया से लेकर खेल के मैदान तक हमें काफी कुछ देखने को मिलेगा। साल की शुरुआत में जहां देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव हैं, तो नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ओलंपिक और टी-20 विश्व कप भी इसी साल हैं। वहीं निर्भया के दोषियों को फांसी भी इसी साल लग सकती है। इसरो भी इस साल सूरज के पास तक जाने की कोशिश करेगा।
साल 2019 अब अलविदा कहने को है। इस साल में हमें काफी कुछ देखने को मिला। यह साल कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह बना। जम्मू व कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा, 500 से ज्यादा साल के इंतजार के बाद अयोध्या पर फैसला आया। मोदी सरकार ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की। साल के अंत में नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अब हम 2020 का स्वागत करने को तैयार हैं। नए साल में भी ऐसी कई बड़ी खबरें आपके इंतजार में हैं, जो देश और दुनिया की तस्वीर बदलने का दम रखती हैं। 2020 में सियासी दुनिया से लेकर खेल के मैदान तक हमें काफी कुछ देखने को मिलेगा। साल की शुरुआत में जहां देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव हैं, तो नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ओलंपिक और टी-20 विश्व कप भी इसी साल हैं। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं 2020 में होने वाली 20 बड़ी खबरों से...
Trending Videos
2 of 8
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों की फांसी पर फैसला
सभी को उम्मीद थी कि करीब सात साल के इंतजार के बाद निर्भया के दोषियों को साल 2019 में सजा मिलेगी। मगर कानूनी प्रक्रिया की वजह से ऐसा नहीं हो सका। हालांकि एक दोषी की पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद दोषियों के फांसी पर लटकने की तारीख नजदीक आती दिख रही है।
तीन तलाक के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
उत्तर प्रदेश में तीन तलाक पीड़ित और परित्यकता महिलाओं को छह हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद नए साल में मिलने लगेगा। लाभ पाने के लिए किसी तरह की कोई अधिकतम आय सीमा नहीं रखी गई है। अत्याचार की एफआईआर या अदालत में भरण-पोषण का मुकदमा ही पर्याप्त आधार होगा।
देश की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक कारें
साल 2020 देश के परिवहन के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। हम पारंपरिक ईंधन से ई वाहन की ओर बढ़ेंगे। 2020 के आटो एक्सपो में विभिन्न कंपनियों की आठ इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च होंगे। इनमें वैगन आर, टाटा नेक्सन, टाटा अल्टरोज, एमजी जेड एस, महिंद्रा केयूवी 100, महिंद्रा एक्यूवी300, रेनॉल्ट क्विड, किया सोल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव
डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाएंगे या नहीं, इसका फैसला आने वाले साल में ही होगा। साल 2019 में ट्रंप को महाभियोग का सामना करना पड़ा। अब ऐसे में उनकी राह कितनी मुश्किल होगी, यह वक्त ही बताएगा। अमेरिका में 3 नवंबर 2020 को राष्ट्रपति चुनाव हैं, जिसमें ट्रंप के भविष्य का फैसला होगा।
भारतीयों को भी भूटान जाने को देना होगा शुल्क
अपने प्राकृतिक सौंदर्य से सभी को अभिभूत करने वाले भूटान में भारतीयों का जाना अभी तक मुफ्त है। मगर जनवरी 2020 से भारतीयों, बांग्लादेश और मालदीव के पर्यटकों को भी भूटान आने के लिए शुल्क चुकाना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि 500 से 3500 रुपये तक भारतीयों को प्रतिदिन चुकाने पड़ सकते हैं।
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों की तैयारी
हांगकांग में चीन के खिलाफ लोकतंत्र समर्थकों ने साल 2019 में जोरशोर से आवाज उठाई। अब नए साल के पहले दिन ही उन्होंने आम सभा करने का फैसला किया है। इसके अलावा हांगकांग में स्थानीय चुनाव भी होने हैं।
4 of 8
nitish kumar, lalu prasad yadav
बिहार और दिल्ली में चुनाव
राजनीतिक गहमागहमी की शुरुआत साल की शुरुआत से ही हो जाएगी। देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में दिल्ली वालों ने दिल खोलकर केजरीवाल को वोट दिए थे। अब देखना है कि पांच साल बाद भी यह समर्थन बरकरार रहता है या नहीं।
इसके अलावा अक्तूबर 2020 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। 243 विधायकों वाली इस विधानसभा में नीतीश सत्ता में बने रहेंगे या लालू की पार्टी वापसी करेगी, यह वक्त ही बताएगा।
एनईएफटी और आरटीजीएस शुल्क नहीं लगेगा
साल 2020 से आनलाइन बैंकिंग भी सुलभ हो जाएगी। ई-बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एनईएफटी और आरटीजीएस शुल्क नहीं लेने का फैसला लिया है। अगले साल से कोई भी बैंक इस शुल्क को नहीं लेगा।
10 बड़े बैंको का 4 में विलय
अप्रैल 2020 में देश के 10 बड़े बैंकों का विलय चार बैंकों में हो जाएगा। इससे देश के सरकारी बैंकों की संख्या 24 से घटकर 12 हो जाएगी। ओरिएंटल बैंक और युनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होगा। केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय होगा। इसके अलावा यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय होगा।
विज्ञापन
5 of 8
tokyo olympic
खेलों का महाकुंभ ओलंपिक
खेलों का महाकुंभ भी साल 2020 में ही होगा। इस बार ओलंपिक जापान की राजधानी टोक्यो में है। पिछले ओलंपिक में भारत की झोली में एक भी स्वर्ण नहीं आया। 2008 के बाद ओलंपिक का आयोजन फिर से एशिया में हो रहा है। ऐसे में भारत इस ओलंपिक को यादगार बनाना चाहेगा।
आईसीसी वर्ल्ड टी-20
आईसीसी टी-20 विश्व कप का आयोजन भी इसी साल में है। 2019 में वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में हार के साथ ही भारत का विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया था। 2020 में विराट की सेना के पास दूसरी बार टी-20 विश्व विजेता बनने का मौका होगा।
धोनी का रिटायरमेंट
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने भविष्य को लेकर फैसला इसी साल ले सकते हैं। जुलाई, 2019 में सेमीफाइनल हार के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं और उनके भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें जारी हैं। 2020 में पूरी स्थिति साफ हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।