सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Accident Updates Thane Vehicle Collides with Cement Mixer on Bridge Dead Injured Rescue news

Maharashtra Accident: ठाणे में 11 की मौत, दो लोग घायल; पुल पर सीमेंट मिक्सर से सीधे टकराई वैन, रेस्क्यू जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Maharashtra Accident Updates Thane Vehicle Collides with Cement Mixer on Bridge Dead Injured Rescue news
ठाणे में भीषण सड़क हादसा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। 
Trending Videos


पुलिस की ओर से दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फैक्टरी कर्मियों की मांग क्यों बदली प्रदर्शन में: नोएडा में क्यों भड़का आक्रोश, बीते हफ्ते क्या थे घटनाक्रम?

वैन और सीमेंट मिक्सर में हुई सीधी टक्कर
महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को दुर्घटना का एक संभावित कारण माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटना के बाद लोगों को बचाने के लिए निकालने में दहशत हो रही थी।

ये भी पढ़ें: Bengal SIR: सुप्रीम कोर्ट का EC से सवाल- चुनाव में जीत का अंतर 2% रहा और 15% मतदाता वोट नहीं कर सके तो क्या?

सीएम फडणवीस ने जताया शोक
 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "कल्याण के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 61 पर दो वाहनों की भीषण टक्कर में 11 लोगों की जान जाने की घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम इन परिवारों के दुख में सहभागी हैं। हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं।"

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed