Operation Sindhu: इस्राइल से लौटे 594 भारतीय नागरिक, MEA बोला- विदेश में भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
इस्राइल-ईरान संघर्ष के दौरान दोनों देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया था। पहले ईरान से भारतीयों को लाया गया। अब इस्राइल से भारतीय वापस लौटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#WATCH | Delhi | 268 Indian nationals return in the third flight from Israel as part of #OperationSindhu
— ANI (@ANI) June 24, 2025
The IAF C-17 flight from Sharm-El-Sheikh, Egypt landed in Delhi at 1100 hrs today 594 Indians have returned so far from Israel as part of #OperationSindhu pic.twitter.com/cFsU5rcZeF
ये भी पढ़ें: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच ठप हुईं वैश्विक हवाई उड़ानें, रद्द करनी पड़ीं 750 से ज्यादा फ्लाइट्स
इस्राइल से लौटे बुजुर्ग दंपती त्रियंबक कोली ने कहा कि मुझे इस्राइल में डेढ़ महीना हो गया था। वहां अचानक स्थिति बिगड़ गई। हम दिन के किसी भी समय विस्फोटों की आवाज सुन सकते थे। हम डर गए थे। अब हम वापस आ गए हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं। हम अपने बेटे के नवजात शिशु से मिलने वहां गए थे। वे इस्राइल में ही रहेंगे। वे वापस नहीं आएंगे। हम वापस आ गए हैं। स्थिति अभी भी बिगड़ रही है। उनकी पत्नी कहती हैं कि हमने आसमान में बम (मिसाइल) देखे। उनमें से छह हमारे सिर के ऊपर से गुजरे। जब हमने यह देखा तो हम छिप गए थे। हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं।
एक भारतीय ने कहा कि हमें वापस घर लाने के लिए हम सरकार को धन्यवाद देते हैं। हमें भारतीय दूतावास से बहुत मदद मिली। मैं भारत सरकार और भारतीय वायु सेना का आभारी हूं। भारतीय दूतावास और भारत सरकार ने निकासी प्रक्रिया के दौरान हमारी बहुत मदद की। जब हम इस्राइल में अपने घर से निकले, तब भी हमें सायरन बजते हुए सुनाई दे रहे थे।
ये भी पढ़ें: 'मेरी बीबी से बात कराओ', जानिए ट्रंप ने कैसे कराया ईरान-इस्राइल में संघर्ष विराम
ऑपरेशन सिंधु को लेकर भारतीय वायुसेना ने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के जवाब में भारतीय वायुसेना के सी-17 विमानों ने भारतीय नागरिकों और मित्र देशों के नागरिकों को निकालने के लिए जॉर्डन और मिस्र से मिशन शुरू किया। भारतीय वायुसेना जरूरत के समय देश और दुनिया भर में सहायता प्रदान करने के लिए पहले उत्तरदाताओं के रूप में प्रतिबद्ध है।