आज से गणेश चतुर्थी का महापर्व शुरू हो रहा है। देशभर में गणपति का स्वागत धूमधाम से किया जा रहा है। इस मौके गृहमंत्री अमित शाह गणपति के दर्शन के लिए श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को बधाई भी दी है। चाहे बात महाराष्ट्र की करें या फिर दिल्ली की, हर कोई गणेश चतुर्थी के पहले दिन काफी खुश दिखाई दे रहा है। चलिए देखते हैं कहां कैसे मनाया जा रहा है ये पर्व-
कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित एक मंदिर में नौ हजार नारियल से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई गई है।
Karnataka: An idol of Lord Ganesha made for #GaneshChaturthi, using over 9,000 coconuts, at a temple in Bengaluru. (01.09.2019) pic.twitter.com/IILC74wbXe
— ANI (@ANI) September 1, 2019