सब्सक्राइब करें

चार राज्यों में झमाझम बारिश की तस्वीरें,  मौसम हुआ सुहावना 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Photos of Jhajjam rain in four states, the weather is pleasant

देशभर में अलग-अलग राज्यों एवं शहरों में हो रही बरसात से तापमान में गिरावट आई है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है पर कुछ जगहों पर बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली, शिमला, उत्तराखंड और राजस्थान सहित कई अंय राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। जहां केरल में भारी बरसात की वजह से बाढ़ आई हुई है वहीं दूसरे राज्यों में बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

Trending Videos
Photos of Jhajjam rain in four states, the weather is pleasant

देश की राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को दिन भर रिमझिम बारिश हुई। इससे जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी हुई। गुरुवार को फिरसे बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Photos of Jhajjam rain in four states, the weather is pleasant

दिल्ली में बुधवार को रिज क्षेत्र में सबसे ज्यादा 43.8 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, पालम में 18.3 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 6.0 मिलीमीटर, सफदरजंग क्षेत्र में 12.4 मिलीमीटर, आयानगर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

Photos of Jhajjam rain in four states, the weather is pleasant

वहीं, राजधानी में लगातार दूसरे दिन हुई अच्छी बरसात से तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। दिनभर का अधिकतम तापमान पालम केंद्र में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान आयानगर केंद्र में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक-दो दिन तक हल्की बरसात का क्रम बन रह सकता है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह की संभावना है।

विज्ञापन
Photos of Jhajjam rain in four states, the weather is pleasant

उत्तसाखंड के कई मैदानी क्षेत्रों में वीरवार को रिकार्ड बारिश हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। वीरवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed