Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Pics : Bangalore Aero India Show Prepration Begins, Planes Arriving In The City, First Swadeshi Cruise Missile Nirbhay To Be Seen
{"_id":"601547ae8ebc3e54387c2104","slug":"pics-bangalore-aero-india-show-prepration-begins-planes-arriving-in-the-city-first-swadeshi-cruise-missile-nirbhay-to-be-seen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रक्षा तकनीक की ताकत: तस्वीरों में देखिए बंगलूरू एयरो इंडिया शो की तैयारियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा तकनीक की ताकत: तस्वीरों में देखिए बंगलूरू एयरो इंडिया शो की तैयारियां
तेरहवें ‘एयरो इंडिया-2021’ शो का आयोजन बंगलूरू के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होने जा रहा है। तीन फरवरी से होने जा रहे इस शो में ‘आत्मनिर्भर फॉर्मेशन फ्लाइट’ का प्रदर्शन किया जाएगा। यह शो भारत की रक्षा तकनीक और ताकत के प्रदर्शन के लिहाज से भी बेहद खास है, क्योंकि इसी शो में पहली बार स्वदेशी क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ प्रदर्शित की जाएगी। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के इस आयोजन के लिए चल रही तैयारी की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। आइए देखते हैं किस तरह भारत अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहा है...
2 of 7
एयरो इंडिया शो 2021की तैयारी
- फोटो : पीटीआई
एचएएल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह इस शो में रक्षा एवं वैमानिकी क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। इस शो में कई विमान विशेष ‘फॉर्मेशन’ में उड़ान भरेंगे और इसके अलावा डीआरडीओ ने भी अपने 300 उत्पाद व तकनीक दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी की है।
3 of 7
एयरो इंडिया शो की तैयारी
- फोटो : पीटीआई
डीआरडीओ ने कहा कि तीन से पांच फरवरी तक होने वाले एयरो इंडिया शो में आत्मनिर्भर भारत थीम के तहत इंडोर, आउटडोर, स्टेटिक व हवाई क्षमता वाले उसके 300 से ज्यादा उत्पाद, रक्षा तकनीक, आविष्कार पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एयरो इंडिया 2021 की तैयारी
- फोटो : पीटीआई
इस मेगा इवेंट में डीआरडीओ से जुड़ी 30 लैब अपने एयरोनॉटिकल उत्पाद और तकनीकी कौशल का नमूना दिखाएंगी। इस करतब के जरिए भारत दुश्मनों को भी अपनी ताकत दिखाएगा। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की सेना के बढ़ते दबदबे के मद्देनजर भारत इस सम्मेलन का आयोजन अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
लड़ाकू विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Twitter : @DefenceMinIndia
इस शो को लेकर रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस साल होने वाला एयर इंडिया शो तीन से पांच फरवरी तक कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह आयोजन पहले से बहुत अलग होने वाला है और इसमें काफी अवसर मिलेंगे। बता दें कोरोना महामारी का प्रभाव इस शो पर भी पड़ा है, जिसके चलते इस शो में काफी बदलाव किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।