सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: GST सुधार और बचत उत्सव पर 10 अहम बातें, ग्राफिक्स के माध्यम से समझिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र से एक दिन पहले देश को संबोधित करते हुए कहा कि 22 सितंबर से नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होंगे। उन्होंने इसे जीएसटी बचत उत्सव करार दिया, जिससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिला, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा। पीएम ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में यह सुधार सभी के लिए बचत और खुशहाली लाएगा। आइए ग्राफिक्स के माध्यम से पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातों को समझते हैं। 

विज्ञापन
PM Modi address to the nation 10 key points on GST reforms and the savings campaign News In Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कल से लागू होने वाले वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) सुधार के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि कल यानी नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्सट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे।


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, न्यू मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी, सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। आइए ग्राफिस के माध्यम से पीएम मोदी के संबोधन की दस अहम बातों को समझते है।
Trending Videos
PM Modi address to the nation 10 key points on GST reforms and the savings campaign News In Hindi
पीएम मोदी ने बताया सरकार का मूल मंत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि मुझे खुशी है कि दुकानदार भाई-बहन जीएसटी सुधार को लेकर उत्साह में है। वे इसके फायदों को ग्राहकों को पहुंचाने में जुटे हैं। हम नागरिक देवो भवः के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही पीएम ने देशवासियों को नेक्सट जेनरेशन जीएसटी सुधारों के लागू होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि यह कदम नागरिकों के जीवन में सरलता और बचत लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi address to the nation 10 key points on GST reforms and the savings campaign News In Hindi
pm modi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए जीएसटी सुधारों से गरीब, मध्यम वर्ग, न्यू मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार और व्यापारी सभी को लाभ मिलेगा। त्योहारों के इस मौसम में इस बचत उत्सव से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आएगी। होटल, यात्रा, वाहन और सामान की खरीद पर कम जीएसटी होने से आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा।
 
PM Modi address to the nation 10 key points on GST reforms and the savings campaign News In Hindi
pm modi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब साल 2017 में जीएसटी रिफॉर्म्स की तरफ कदम बढ़ाया था, तब नया इतिहास रचने की शुरुआत हुई थी। आप सभी लोगों को देश के व्यापारी, अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझे हुए थे। एंट्री टैक्स, सेल्स टैक्स, एक्साइज, वैट, सर्विस टैक्स न जाने भांति-भांति के दर्जनों टैक्स देश में थे।
विज्ञापन
PM Modi address to the nation 10 key points on GST reforms and the savings campaign News In Hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्सट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स की बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। ये बदलाव भारत की ग्रोथ स्टोरी को आगे बढ़ाएंगे। कारोबार को और आसान बनाएंगे। निवेश को और आकर्षक बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed