{"_id":"69cd0bbe36c89172e6062fa2","slug":"pm-modi-plucks-tea-leaves-and-enjoys-jhumur-dance-highlights-from-assam-visit-in-photos-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का 'चाय वाला' कनेक्शन: असम के बागान में पत्तियां तोड़ीं, महिला मजदूरों के साथ ली सेल्फी; तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM मोदी का 'चाय वाला' कनेक्शन: असम के बागान में पत्तियां तोड़ीं, महिला मजदूरों के साथ ली सेल्फी; तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:42 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया। यहां उन्होंने महिला मजदूरों से बातचीत की, उनके साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं और उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
1 of 8
चाय बागान में पहुंचकर पीएम मोदी ने तोड़ीं चाय की पत्तियां।
- फोटो : Insta@narendramodi
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान के मजदूरों के साथ एक यादगार सुबह बिताई। मनोहरि टी एस्टेट पहुंचे पीएम मोदी ने वहां काम करने वाली महिला मजदूरों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को करीब से जाना। उन्होंने न केवल उनके साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं, बल्कि उनके पारंपरिक झुमुर नृत्य का भी आनंद लिया। पीएम ने चाय को 'असम की आत्मा' बताते हुए यहां के परिवारों की मेहनत की सराहना की। चुनाव प्रचार के बीच चाय बागान समुदाय के साथ उनका यह जुड़ाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending Videos
महिला मजदूरों के साथ संवाद
2 of 8
महिला मजदूरों के साथ संवाद
- फोटो : Insta@narendramodi
पीएम मोदी ने चाय बागान की महिला मजदूरों के साथ खड़े होकर बातचीत की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और वेतन से जुड़ी समस्याओं को प्रधानमंत्री के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम की आत्मा है चाय: पीएम मोदी
3 of 8
असम की आत्मा है चाय: पीएम मोदी
- फोटो : Insta@narendramodi
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि चाय असम की आत्मा है। उन्होंने यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और चाय बागान से जुड़े परिवारों के अटूट जज्बे की जमकर तारीफ की।
चाय बागान का भ्रमण
4 of 8
स्थानीय संस्कृति का सम्मान
- फोटो : Insta@narendramodi
डिब्रूगढ़ के इस दौरे पर पीएम ने वहां की स्थानीय परंपराओं को करीब से देखा। महिला मजदूरों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री काफी सहज और खुश नजर आए।
विज्ञापन
यादगार सेल्फी का पल
5 of 8
यादगार सेल्फी का पल
- फोटो : Insta@narendramodi
काम के बीच एक महिला मजदूर ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। पीएम मोदी ने इस खुशी के पल को साझा करते हुए इसे एक बेहद सुखद और यादगार अनुभव बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।