फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inspiring Life Journeys: महिला दिवस पर 'आधी आबादी' संभालेगी पीएम का सोशल मीडिया, जीवन यात्रा साझा करने की अपील

Mon, 03 Mar 2025 09:11 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Mar 2025 09:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बड़ी पहल करने का एलान किया है। पीएम मोदी ने महिलाओं से अपने जीवन की प्रेरक यात्रा साझा करने की अपील की है।

विज्ञापन
PM Modi Women Success Story sharing appeal namo app inspiring life journeys
पीएम मोदी ने महिलाओं से कहानियां साझा करने का आह्वान किया - फोटो : अमर उजाला
आठ मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन अपना सोशल मीडिया अकाउंट 'आधी आबादी' को सौंपने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत ही प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते देख रहा हूं, जिसमें से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए चुना जाएगा। मैं ऐसी और भी जीवन यात्राएं साझा करने का अनुरोध करता हूं।'
PM Modi Women Success Story sharing appeal namo app inspiring life journeys
पीएम मोदी बोले- नमो एप पर देखता हूं प्रेरक कहानियां - फोटो : एएनआई / अमर उजाला
महिलाएं संभालेगी पीएम का सोशल मीडिया, जीवन यात्रा साझा करने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नमो ऐप ओपन फोरम पर अनेक जीवन यात्राओं को साझा किया जाना प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने का अवसर मिलेगा। उन्होंने देश की आधी आबादी से ऐसी और भी प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को साझा करने का आग्रह किया।
PM Modi Women Success Story sharing appeal namo app inspiring life journeys
पीएम मोदी - फोटो : ANI
महिला दिवस के लिए पीएम ने मन की बात में की घोषणा
इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा था कि अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली महिलाएं उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काम और अनुभव के बारे में बात करेंगी। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने मुखर होने का आह्वान कर कहा था, 'आइए हम महिलाओं की अदम्य भावना का जश्न मनाएं और उनका सम्मान करें।' प्रधानमंत्री ने 8 मार्च, 2020 को भी इसी तर्ज पर विभिन्न क्षेत्रों की सात अग्रणी महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट सौंपे थे। एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्मों पर पीएम मोदी के लाखों फॉलोअर्स हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed