फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: कब पृथ्वी पर वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? नासा ने बताया, यहां जानिए सभी जानकारी

Mon, 03 Mar 2025 08:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 08:05 PM IST
सार

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी पहले जल्दी होने वाली थी, लेकिन मिशन के पुनर्निर्धारण और तकनीकी समस्याओं की वजह से इनमें देरी हुई है। क्रू-10 मिशन के आने से उनकी वापसी जुड़ी है। क्रू-10 मिशन को 12 मार्च 2025 को स्थानीय समयानुसार शाम 7:48 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Nasa Astronaut Sunita Williams To Return To Earth In Late March 2025 Know Date Time Landing Details
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर को लेकर अच्छी खबर सामने आई है - फोटो : NASA

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर अंतरिक्ष से जल्द ही पृथ्वी पर वापसी होने वाली है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कहा कि सुनीता विलियम्स और विल्मोर मार्च 2025 के आखिरी में पृथ्वी पर वापस आएंगे। नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री आठ महीने से ज्यादा समय से अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। 



रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की वापसी पहले जल्दी होने वाली थी, लेकिन मिशन के पुनर्निर्धारण और तकनीकी समस्याओं की वजह से इनमें देरी हुई है। क्रू-10 मिशन के आने से उनकी वापसी जुड़ी है। क्रू-10 मिशन को 12 मार्च 2025 को स्थानीय समयानुसार शाम 7:48 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस क्रू में अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट किरिल पेस्कोव और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी शामिल हैं। 
 

Nasa Astronaut Sunita Williams To Return To Earth In Late March 2025 Know Date Time Landing Details
विलियम्स और विल्मोर के पृथ्वी पर वापस आने से पहले एक सहज ट्रांजिशन सुनिश्चित की जाएगी - फोटो : NASA

सभी अंतरिक्ष यात्री अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर संचालन का कार्यभार संभालेंगे। क्रू-10 के आईएसएस पर पहुंचने पर एक हफ्ते की हैंडओवर प्रक्रिया चलेगा। इससे विलियम्स और विल्मोर के पृथ्वी पर वापस आने से पहले एक सहज ट्रांजिशन सुनिश्चित की जाएगी। 
 

Nasa Astronaut Sunita Williams To Return To Earth In Late March 2025 Know Date Time Landing Details
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर आठ महीने से ज्यादा समय से आईएसएस में मौजूद हैं - फोटो : PTI

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर आठ महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं हो पाई। अब सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को एलन मस्क की कंपनी SpaceX के ड्रैगन क्रू कैप्सूल से वापस लाया जाएगा। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के प्रमुख स्टीव स्टिच ने क्रू रोटेशन में स्पेसएक्स की भूमिका की तारीफ की है। 

Mars Mystery: वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के इस रहस्य को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Nasa Astronaut Sunita Williams To Return To Earth In Late March 2025 Know Date Time Landing Details
विलियम्स और विल्मोर क्रू ड्रैगन से धरती पर लौटेंगे - फोटो : PTI

कहां पर उतरेगा क्रू ड्रैगन कैप्सूल?

विलियम्स और विल्मोर क्रू ड्रैगन से धरती पर लौटेंगे। यह नियंत्रित तरीके से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, जिसके बाद यह अटलांटिक महासागर या मैक्सिको की खाड़ी में उतरेगा। यहां पर रिकवरी टीमें अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित किनारे पर लाने के लिए तैयार रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स को नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम ने करीब  3 बिलियन डॉलर दिए हैं।

Viral Video: एआई की इंतहा: सोशल मीडिया पर ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हाथपाई का वीडियो वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Nasa Astronaut Sunita Williams To Return To Earth In Late March 2025 Know Date Time Landing Details
क्या है ड्रैगन कैप्सूल - फोटो : NASA

क्या है ड्रैगन कैप्सूल?

SpaceX का ड्रैगन क्रू कैप्सूल को बनने के बाद से 46 बार लॉन्च किया जा चुका है। ड्रैगन क्रू कैप्सूल 42 बार अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा कर चुका है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक बार रीफ्लाइट हुई है। इसमें एक बार में सात अंतरिक्ष यात्री बैठ सकते हैं। दुनिया का यह पहला निजी अंतरिक्ष यान है, जो लगातार अंतरिक्ष स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट्स और कार्गो लेकर आता-जाता है। आमतौर पर इसमें दो से चार अंतरिक्ष यात्री बैठते हैं। आपात स्थिति में सात यात्री बैठ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed