प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में हैं। उन्होंने सोमवार सुबह विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया। सोमनाथ से आने के बाद पीएम मोदी ने सासण में वन अतिथि गृह ‘सिंह सदन’ में रात्रि विश्राम किया। रविवार शाम को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग है।
PM Modi Lion Safari: पीएम मोदी ने की जंगल सफारी, एशियाई शेरों का किया दीदार; जमकर खींचीं तस्वीरें, देखें फोटोज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:47 PM IST
सार
PM Modi Gir Forest Photos: गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासण गिर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन