{"_id":"5c24a456bdec2256a2237b24","slug":"political-journey-of-women-congress-chief-assam-silchar-mp-sushmita-dev-triple-talaq","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं ट्रिपल तलाक बिल पर गरजने वाली कांग्रेसी सांसद सुष्मिता देव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जानिए कौन हैं ट्रिपल तलाक बिल पर गरजने वाली कांग्रेसी सांसद सुष्मिता देव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sushmita dev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर संसद में जोरदार बहस हुई। सभी पार्टियों के सांसदों ने एक-एक करके इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। कांग्रेस की तरफ से इस मुद्दे पर असम के सिलचर से सांसद सुष्मिता देव ने मजबूती से अपना पक्ष रखा। तीन तलाक बिल पर हो रही बहस में बोलते हुए कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा-
यह कानून मुस्लिम महिला के सशक्तिकरण के लिए नहीं है बल्कि मुस्लिम आदमियों को दोषी करार करने का बिल है। अगर महिला का सवाल है तो हमें कोई ऐतराज नहीं है लेकिन मुंह में राम बगल में छूरी से हमें ऐतराज है। इसलिए हमारी मांग है कि इस बिल को क्लोज स्क्रूटनी के लिए जाइंट सिलेक्शन कमिटी को भेजा जाए।
सुष्मिता देव के भाषण की चारों तरफ चर्चा हो रही है। आइए एक नजर डालते हैं उनके सियासी सफर पर-
2 of 6
sushmita dev
38 साल की सुष्मिता देव असम के एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके दादा सतिन्द्र मोहन देव स्वतंत्रता सेनानी थे। बाद में असम के स्वास्थ्य मंत्री बने और लंबे समय तक सिलचर म्यूनिसिपैलिटी बोर्ड के चेयरमैन रहे थे। सुष्मिता देव के पिता एक स्पोर्ट्समैन भी थे।
3 of 6
sushmita dev
- फोटो : twitter
सुष्मिता देव कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता और मंत्री रहे संतोष मोहन देव की बेटी हैं। संतोष मोहन देव सिलचर से 6 बार सांसद चुने गए थे। संतोष मोहन देव इस्पात मंत्री थे। सुष्मिता देव की मां भीतिका देव भी राजनीति में रही हैं। संतोष मोहन देव का हाल ही में निधन हुआ था। सुष्मिता असम में सिलचर से लोकसभा सांसद हैं। सुष्मिता देव लोकसभा में अपनी पार्टी की तरफ से अक्सर विरोध की आवाज लगाती दिखती हैं। वह लोकसभा में काफी मुखर रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता देव महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड पर जीएसटी हटाने की मुहिम चलाती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sushmita dev
- फोटो : twitter
सुष्मिता ने भी राजनीति को अपना पेशा बनाया। उन्होंने राजनीति की शुरुआत सिलचर म्युनिसिपैलिटी से की थी। सिलचर म्युनिसिपैलिटी असम का दूसरा सबसे बड़ा नगर निकाय है। सुष्मिता ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में 1993 में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने लंदन से लॉ की पढ़ाई की। सुष्मिता ने लंदन में थॉमस वैली यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर की पढ़ाई की। यहां से सुष्मिता ने 1997 में अपना कोर्स पूरा किया था।
विज्ञापन
5 of 6
sushmita dev
- फोटो : twitter
उन्होंने लंदन के ही किंग्स कॉलेज से कॉर्पोरेट लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। सुष्मिता दिल्ली बार काउंसिल की सदस्य भी हैं। दिल्ली में पढ़ाई करने के दौरान कांग्रेस पार्टी के छात्र यूनियन एनएसयूआई में सक्रिय थीं और मिरांडा हाउस कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन का चुनाव भी लड़ा था। सुष्मिता ने महिला कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार जताया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।