सब्सक्राइब करें

Padma Award: राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, रोहित समेत 65 हस्तियों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार, देखें PICS

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 08:51 PM IST
सार

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में साहित्य, कला, खेल, चिकित्सा, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में विजय अमृतराज, अलका याग्निक, ममूटी, और शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। 

विज्ञापन
President Murmu conferred Padma Awards upon 65 personalities, including Alka Yagnik and Mammootty
पद्म पुरस्कार समारोह। - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को 'नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय' में 'पद्म पुरस्कार- 2026' प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।  इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने सम्मान प्राप्त किया। वहीं, टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। गायिका अलका याग्निक को राष्ट्रपति मुर्मु ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

President Murmu conferred Padma Awards upon 65 personalities, including Alka Yagnik and Mammootty
पद्म पुरस्कार समारोह। - फोटो : पीटीआई
इस दौरान पी. नारायणन और जस्टिस (रिटायर्ड) केटी थॉमस को साहित्य और शिक्षा तथा जन-कार्य के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण पाने वाले अन्य लोगों में एसकेएम मैलानंदन, ममूटी, वेल्लापल्ली नटेसन और दत्तात्रेयुडु नोरी शामिल हैं।

 
President Murmu conferred Padma Awards upon 65 personalities, including Alka Yagnik and Mammootty
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया। - फोटो : पीटीआई

अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने अलंकरण समारोह में 65 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
President Murmu conferred Padma Awards upon 65 personalities, including Alka Yagnik and Mammootty
एक्टर ममूटी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए। - फोटो : पीटीआई
दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण, और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।

 
विज्ञापन
President Murmu conferred Padma Awards upon 65 personalities, including Alka Yagnik and Mammootty
पद्म पुरस्कार समारोह। - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed