सब्सक्राइब करें

President : देश के राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपति' ही क्यों कहा जाता है? जानें इसका इतिहास और मायने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 30 Jul 2022 04:13 PM IST
सार

लोग जानना चाहते हैं कि आखिर देश के राष्ट्राध्यक्ष को राष्ट्रपति ही क्यों कहा जाता है? तब भी जब इस पद पर कोई महिला आसीन हो? इसकी शुरुआत कहां से हुई और इसका इतिहास क्या है?  आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
President of india: Why we all called the President? Know its history and meaning
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति को लेकर अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर विवाद जारी है। टिप्पणी के बाद से संसद से लेकर सड़क तक भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। अधीर ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर लिखित माफी भी मांगी, लेकिन अब तक ये विवाद शांत नहीं हुआ है। भाजपा सोनिया गांधी से माफी मांगने की अपनी मांग पर अड़ी हुई है। सारा विवाद राष्ट्रपति शब्द को लेकर हो रहा है। 


ऐसे में सवाल राष्ट्रपति शब्द की उत्पत्ति और उसके प्रयोग पर भी उठने लगा है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर देश के राष्ट्राध्यक्ष को राष्ट्रपति ही क्यों कहा जाता है? तब भी जब इस पद पर कोई महिला आसीन हो? इसकी शुरुआत कहां से हुई और इसका इतिहास क्या है?  आइए जानते हैं... 
 
Trending Videos
President of india: Why we all called the President? Know its history and meaning
देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति शब्द का इतिहास
राष्ट्रपति को अंग्रेजी में प्रेसीडेंट कहा जाता है। इस शब्द का प्रयोग पहली बार अमेरिका में शुरू हुआ था। ये शब्द फ्रेंच और लेटिन से मिलकर बना हुआ है। इसके दो अर्थ होते हैं। पहला अध्यक्षता करने वाला और दूसरा सर्वोच्च। अमेरिका की तरह कई अन्य देशों ने भी इस शब्द का प्रयोग किया। भारत में भी देश के सर्वोच्च पद के लिए अंग्रेजी में प्रसीडेंट और हिंदी में राष्ट्रपति का प्रयोग शुरू हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
President of india: Why we all called the President? Know its history and meaning
prayagraj news : पंडित जवाहर लाल नेहरू (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
भारत के संविधान सभा ने लगाई मुहर
संविधान सभा में 'राष्ट्रपति' शब्द को लेकर काफी चर्चा हुई थी। तब भी कहा गया कि अंग्रेजी में प्रेसीडेंट तो ठीक है, लेकिन हिंदी में राष्ट्रपति शब्द सही नहीं होगा। यह चिंता भी जाहिर की गई थी कि अगर कोई महिला इस पद पर आसीन होंगी तब उन्हें क्या कहा जाएगा? 

तब राष्ट्रपति शब्द की जगह राष्ट्रनेता, राष्ट्रकर्णधार, राष्ट्र का प्रधान जैसे कई शब्दों का सुझाव दिया गया। हालांकि, किसी पर भी सहमति नहीं बन पाई। अंत में पं. जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेजी में प्रेसीडेंट और हिंदी में 'राष्ट्रपति' शब्द पर मुहर लगा दी। 
President of india: Why we all called the President? Know its history and meaning
प्रतिभा पाटिल - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभा पाटिल के समय भी उठा था विवाद
प्रतिभा पाटिल के रूप में जब देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं तब भी इसको लेकर विवाद हुआ था। कई लोगों ने राष्ट्रपति शब्द को लेकर सवाल खड़े किए थे। तब प्रतिभा पाटिल ने बहस को ज्यादा भाव नहीं दिया। उन्होंने यह कहकर विवाद शांत करा दिया कि वह राष्ट्रपति ही कहलाना पसंद करेंगी। तब ये बहस वहीं थम गई थी। 
 
विज्ञापन
President of india: Why we all called the President? Know its history and meaning
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
पति शब्द का मतलब क्या है? 
राष्ट्र तक तो सब ठीक है। विवाद पति शब्द को लेकर ही है। भाषा वैज्ञानिक रमाशंकर श्रीवास्तव कहते हैं, 'पति शब्द का अर्थ स्वामी या मालिक होता है। कई पौराणिक किताबों में प्रजा पति, वाचस पति, भूपति, जैसे शब्द मिलते हैं। पति शब्द का इस्तेमाल उन जगहों पर होता है, जहां मालिक के तौर पर किसी शख्स को दिखाना है। करोड़पति और लखपति जैसे शब्द भी इसी तरह हैं। करोड़ों के मालिक या मालकिन को करोड़पति ही कहा जाता है।'

रमाशंकर आगे कहते हैं, 'अगर देश के मुखिया के लिए पति शब्द का प्रयोग होता है, तो उसमें कोई गलती नहीं है। इस शब्द कर लिंक के आधार पर भेद नहीं करना चाहिए। '
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed