फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pune Bridge Collapse: 'पुल पर बहुत भीड़ थी, वाहनों के कारण जाम हो गई सड़क', पीड़ितों ने बताई पुणे हादसे की वजह

Mon, 16 Jun 2025 09:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Jun 2025 09:53 AM IST
सार

महाराष्ट्र में बीते दिन बड़ा हादसा हुआ। यहां पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Pune Bridge collapse incident on the Indrayani River: victims told the reason Know all about it
पुणे पुल हादसा - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में पुणे के मावल तहसील में रविवार दोपहर को इंद्रायणी नदी पर बना 32 साल पुराना लोहे का पैदल पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए। पुल को पहले से ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह पर्यटकों की भीड़ को बताया गया। उन्होंने मौके पर लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज किया। इस वजह से पुल पर भीड़ बढ़ी और वह धराशायी हो गया।



पुलिस ने सोमवार को पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर एक लोहे के पुल के ढहने के स्थान पर तलाशी अभियान जारी रखा। हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने अपना अभियान बंद कर दिया है। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सभी लापता लोगों का पता लगा लिया गया है, इसलिए तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है।

Pune Bridge collapse incident on the Indrayani River: victims told the reason Know all about it
पुणे पुल हादसा - फोटो : PTI

घटना में घायल हुए लोगों में से एक ने बताया कि पुल पर बहुत भीड़ थी। दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के कारण सड़क जाम हो गई थी। भीड़ एक जगह पर इकट्ठी हो गई और पुल गिर गया। पुल के बीच में खड़े लोग बह गए। हम पत्थरों पर गिर गए और घायल हो गए।

Pune Bridge collapse incident on the Indrayani River: victims told the reason Know all about it
पुणे पुल हादसा - फोटो : PTI

घायल हुए लोगों में से एक सुनील कुमार ने बताया, 'जब मैं पुल पर था, तो मुझे लगा कि यह हिल रहा है, और जब तक मैं अपनी बहन को यह बात बता पाता, पुल गिर गया। मुझे फ्रैक्चर हो गया है। हमें यहां अच्छा इलाज मिल रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pune Bridge collapse incident on the Indrayani River: victims told the reason Know all about it
पुणे पुल हादसा - फोटो : PTI

इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की घटना में घायल हुए लोगों में से एक बादल ने बताया, 'घटना के 15 मिनट के भीतर ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर आ गई। मेरे पैर और पीठ में चोट आई है। यह घटना इसलिए हुई, क्योंकि बहुत सारे लोग एक जगह पर इकट्ठा हो गए थे।'

विज्ञापन
Pune Bridge collapse incident on the Indrayani River: victims told the reason Know all about it
पुणे पुल हादसा - फोटो : PTI

पुल पर मौजूद थे 100 से अधिक लोग
हादसे के वक्त पुल पर 100 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर 3:30 बजे कुंदामाला में हुआ। पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी का बहाव स्थिर है।

फडणवीस ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पैदल यात्री पुल जिला कलेक्टर की ओर से पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया गया था। उस स्थान पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। पालघर में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि मावल तहसील में उस स्थान पर नए पुल का ठेका दिया गया है और काम शुरू हो गया है। घटना से पहले जिला कलेक्टर ने पुल को खतरनाक घोषित किया था और ग्रामीणों ने भी चेतावनी बोर्ड लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed