फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sameer Wankhede: शाहरूख खान के बेटे को जेल भेजने वाले समीर वानखेड़े अब कहां हैं, जानिए क्या कर रहे?

Sat, 28 May 2022 05:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 28 May 2022 05:43 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार (27 मई 2022) को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी। आर्यन को क्लीन चिट मिलने के बाद एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन
Sameer Wankhede Who Sent Aryan Khan to Jail Know Where Is Sameer Wankhede Now All Details News in Hindi
आर्यन खान और समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार (27 मई 2022) को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी। आर्यन को क्लीन चिट मिलने के बाद एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अब वानखेड़े पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान के बेटे को जेल भेजने वाले वानखेड़े अब कहां हैं? वह क्या कर रहे हैं? 

 
Sameer Wankhede Who Sent Aryan Khan to Jail Know Where Is Sameer Wankhede Now All Details News in Hindi
शाहरूख खान और आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला
आर्यन पर लगे आरोपों का क्या हुआ? 
एनसीबी की एसआईटी की जांच में पाया गया कि आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था। एनसीबी ने जब उसे हिरासत में लिया था, तब उसका मेडिकल भी नहीं कराया था, जिससे यह मालूम चल सके कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया या नहीं। इसके अलावा जिस व्हाट्सएप चैट का शुरुआत में हवाला दिया जा रहा था, उसमें भी कुछ खास नहीं मिला। इसलिए एनसीबी ने फाइनल चार्जशीट से अर्यान का नाम हटा दिया। 
 
Sameer Wankhede Who Sent Aryan Khan to Jail Know Where Is Sameer Wankhede Now All Details News in Hindi
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI
अब कहां हैं समीर वानखेड़े? 
आर्यन खान के मामले में समीर वानखेड़े पर जब सवाल खड़े हुए थे, तो उन्हें केस से हटा दिया गया था। समीर की मूल तैनाती कस्टम विभाग में थी। वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डेपुटेशन पर आए थे। अगस्त 2021 तक उनका एनसीबी में कार्यकाल था, जिसके बाद उन्हें चार साल का एक्सटेंशन दिया गया था। हालांकि, 31 दिसंबर को उनका कार्यकाल खत्म हो गया। तब एनसीबी ने उन्हें एक्सटेंशन नहीं दिया। इसके बाद समीर वानखेड़े को वापस उनके होम काडर भेज दिया गया था। मतलब अब समीर कस्टम विभाग में तैनात हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sameer Wankhede Who Sent Aryan Khan to Jail Know Where Is Sameer Wankhede Now All Details News in Hindi
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI
कौन हैं समीर वानखेड़े?
समीर वानखेड़े का जन्म मुंबई में हुआ। उनके पिता पुलिस अफसर रहे, जबकि उनकी पत्नी मराठी अभिनेत्री क्रांति रेडकर हैं। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। वानखेड़े 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अफसर हैं। उन्होंने एनसीबी से पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में एडिशनल एसपी और एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) में डिप्टी कमिश्नर का पद भी संभाला है। समीर वानखेड़े की टीम ने 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के ड्रग्स जब्त किए हैं।
 
विज्ञापन
Sameer Wankhede Who Sent Aryan Khan to Jail Know Where Is Sameer Wankhede Now All Details News in Hindi
आर्यन खान और समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला
पूरा प्रकरण क्या था?
दो अक्तूबर 2021 की रात मुंबई के एक क्रूज पर चल रही पार्टी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापेमारी की। इस पार्टी में मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोग शामिल थे। एनसीबी ने मामले में आर्यन समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। अगले दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आर्यन खान को कोर्ट में पेश किया।
 
कोर्ट ने आर्यन और उनके साथ हिरासत में लिए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया। एनसीबी ने दावा किया था कि जांच के दौरान आरोपियों के पास से वॉट्सऐप चैट मिली थी, जिससे पता चला था कि ये सभी ड्रग कंजंप्शन और ड्रग्स नेक्सेस से जुड़े हुए थे। इसके अलावा आरोपियों से प्रतिबंधित ड्रग्स भी बरामद हुए थे। 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed